“शिक्षा जीवन की तैयारी नहीं है; शिक्षा ही जीवन है।” ~ जॉन डेवी
यूपी बोर्ड कक्षा 7 विज्ञान भारती II पाठ 4: भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन (Q&A व क्विज़)
– अभ्यास प्रश्न –
1. निम्नलिखित प्रश्नों में सही विकल्प को छांटकर अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिए-
(क) भौतिक परिवर्तनों में-
(अ) पदार्थ के अणुओं में परिवर्तन होता है।
(ब) पदार्थ के अणुओं मेंकोई परिवर्तन नहीं होता है। ✅
(स) नया पदार्थ बन जाता है।
(द) कोई परिवर्तन नहीं होता है।
(ख) निम्नलिखित में से कौन सा रासायनिक परिवर्तन है –
(अ) कोयले को पीस कर पाउडर बनाना
(ब)कागज़ के बड़े टुकड़े को छोटे-छोटे टुकड़ों में बांटना
(स) कागज का जलना। ✅
(द) काँच की बोतल का टूटना।
2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
उत्तर-
(क) गर्म करने पर लोहे का लाल होना भौतिक परिवर्तन है।
(ख) भौतिक परिवर्तन में वस्तु के भौतिक गुण बदल जाते हैं।
(ग) बल्ब का जलना भौतिक परिवर्तन कहलाता है।
(घ) चीनी गर्म करना रासायनिक परिवर्तन है।
(ङ) ऐसे परिवर्तन जिनमें नये पदार्थ बनते हैं, रासायनिक परिवर्तन कहलाते हैं।
3. सही कथन पर सही (✅) तथा गलत पर गलत (❌) का निशान लगाइये-
उत्तर-
(क) फल को चाकू से काटने पर चाकू तथा फल के बीच पारस्परिक क्रिया होती है। (✅)
(ख) प्रत्येक परिवर्तन के पीछे कोई न कोई कारण अवश्य होता है। (✅)
(ग) चावल का पकना भौतिक परिवर्तन है। (✅)
(घ) मोमबत्ती का जलना भौतिक परिवर्तन है। (❌)
(ङ) कागज का जलना रासायनिक परिवर्तन है। (✅)
4. निम्नलिखित प्रक्रमों के अन्तर्गत होने वाले परिवर्तनों को भौतिक अथवा रासायनिक परिवर्तन के रूप में वर्गीकृत कीजिए-
(अ) कोयले को जलाना
(ब) ऐलुमीनियम के टुकड़े को पीटकर उसको पतला बनाना।
(स) भोजन का पाचन
(द) जल में शक्कर को घोलना
उत्तर – रासायनिक परिवर्तन – कोयले को जलाना, भोजन का पाचन
भौतिक परिवर्तन – एलुमीनियम के टुकड़े को पीटकर उसको पतला बनाना।
5. निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर दीजिए-
(क) परिवर्तन कितने प्रकार के होते हैं ?
उत्तर-
परिवर्तन मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं-
1. भौतिक परिवर्तन
2. रासायनिक परिवर्तन
(ख) कच्चे आम का पकना कौन सा परिवर्तन है तथा क्यों ?
उत्तर-
कच्चे आम का पकना एक रासायनिक परिवर्तन है। क्योंकि आम पकने के बाद उसे वापस कच्चा नहीं किया जा सकता है।
(ग) भौतिक तथा रासायनिक परिवर्तन के अन्तर को उदाहरण सहित लिखिए।
उत्तर –
| भौतिक परिवर्तन | रासायनिक परिवर्तन |
|---|---|
| वह परिवर्तन जिसमे परिवर्तन के पश्चात पदार्थ को पुनः पूर्व अवस्था मे प्राप्त किया जा सके। | वह परिवर्तन जिसमे परिवर्तन के पश्चात पदार्थ को पुनः पूर्व अवस्था मे प्राप्त न किया जा सके। |
| परिवर्तन के पश्चात कोई नया पदार्थ नहीं बनता । | परिवर्तन के पश्चात कोई नया पदार्थ बनता है । |
| यह परिवर्तन अस्थायी होता है। | यह परिवर्तन स्थायी होता है। |
| परिवर्तन के पश्चात पदार्थ के भौतिक गुणों ( अवस्था, रंग आदि ) मे परिवर्तन संभव है किन्तु रासायनिक गुणों मे नहीं । | परिवर्तन के पश्चात पदार्थ के भौतिक तथा रासायनिक दोनों गुण बदल जाते हैं। |
| भौतिक परिवर्तन सामान्यतः उत्क्रमणीय होते हैं। | भौतिक परिवर्तन सामान्यतः अनुत्क्रमणीय होते हैं। |
| उदाहरण – मोम का पिघलना । चीनी का जल मे घुलना । | उदाहरण – मोमबत्ती का जलना । आप का पकना । |
(घ) ऊष्मा अवशोषित होने वाले दो परिवर्तन लिखिए।
उत्तर-
- ग्लूकोज का पानी मे घुलना – जब ग्लूकोज को पानी मे घोलते हैं तो उसका विलयन हाँथ से छूने पर ठंडा लगता है क्योंकि यह ऊष्मा को अवशोषित कर लेता है।
- पानी का जलवाष्प मे परिवर्तन होना – जब पानी से भीगे हाथों को पंखे के सामने ले जाते हैं तो ठंडा लगता है क्योंकि पानी जलवाष्प बनकर हवा मे उड़ता है तो आस पास की ऊष्मा अवशोषित कर लेटर है।
(ङ) क्रिस्टलीकरण से आप क्या समझते हैं, फिटकरी से क्रिस्टल कैसे बनायेंगे।
उत्तर- किसी पदार्थ के विलयन से उसके शुद्ध तथा बड़े मॅप के क्रिस्टल प्राप्त किए जा सकते हैं। इस प्रक्रिया को क्रिस्टलीकरण कहते हैं। फिटकरी के क्रिस्टल प्राप्त करने के लिए फिटकरी को जल मे तब तक घोलें जब तक फिटकरी घुलना बंद न कर दे । फिर फिटकरी के विलयन मे फिटकरी का एक छोटा टुकड़ा डाल कर रख दे । कुछ समय पश्चात फिटकरी के क्रिस्टल प्राप्त हो जाएंगे।
6. आप यह कैसे दिखायेंगे कि दही का जमना एक रासायनिक परिवर्तन है।
उत्तर- जब दूध से दही जमता है तो उसके भौतिक गुणों के साथ मे रासायनिक गुण भी बदल जाते हैं तथा दही को वापस दूध नहीं बनाया जा सकता है यह एक अनुत्क्रमनीय प्रक्रिया है। इसलिए हम कह सकते हैं की दूध से दही का जमना एक रासायनिक परिवर्तन है।
7. कॉपर सल्फेट के क्रिस्टल कैसे बनाते हैं ? इसका वर्णन कीजिए।
उत्तर- एक बीकर मे पनि लेकर इसमे सल्फ्यूरिक अम्ल की कुछ बुँदे डालकर उबालें । अब उसमे कॉपर सल्फेट का चूर्ण तब तक घोलें जब तक घुलना बंद न हो जाए । एएफ़आई इस विलयन को फ़िल्टर पेपर से छानकर एक स्थिर स्थान पर रख दें। कुछ समय या दिन बाद आपको बीकर की तली मे कॉपर सल्फेट के क्रिस्टल दिखेंगे।
8. जब नीबू के रस में खाने का सोडा मिलाया जाता है तो बुलबुले बनते हैं और गैस निकलती है, यह किस प्रकार का परिवर्तन है ? समझाइये।
उत्तर- जब नीबू के रस में खाने का सोडा मिलाया जाता है तो बुलबुले बनते हैं और गैस निकलती है यह रासायनिक परिवर्तन है । क्योंकि इस प्रक्रिया मे के नया पदार्थ ( गैस ) बनता है।
प्रोजेक्ट कार्य
प्रोजेक्ट कार्य छात्र स्वयं करेंगे।
| क्रम संख्या | प्रश्न | उत्तर |
| 1 | पदार्थ के आकार, रंग या अवस्था में होने वाला परिवर्तन क्या कहलाता है? | भौतिक परिवर्तन (Physical Change) |
| 2 | क्या भौतिक परिवर्तन में कोई नया पदार्थ (New substance) बनता है? | नहीं |
| 3 | बर्फ का पिघलकर जल (Water) बनना कैसा परिवर्तन है? | भौतिक परिवर्तन |
| 4 | क्या भौतिक परिवर्तन को सामान्यतः वापस उसी अवस्था में लाया (Reverse) जा सकता है? | हाँ (यह उत्क्रमणीय होता है) |
| 5 | पानी में चीनी या नमक का घुलना (Dissolving) कैसा परिवर्तन है? | भौतिक परिवर्तन |
| 6 | कांच का टूटना या कागज का फटना किस प्रकार का परिवर्तन है? | भौतिक परिवर्तन |
| 7 | जल का उबलकर भाप (Steam) बनना कौन सा परिवर्तन है? | भौतिक परिवर्तन |
| 8 | भाप का ठंडी होकर वापस जल में बदलना क्या कहलाता है? | संघनन (Condensation) |
| 9 | चॉक के टुकड़े को पीसकर पाउडर बनाना कैसा परिवर्तन है? | भौतिक परिवर्तन |
| 10 | लोहे को गर्म करके लाल कर देना कौन सा परिवर्तन है? | भौतिक परिवर्तन |
| 11 | मोम का पिघलना (Melting of wax) कैसा परिवर्तन है? | भौतिक परिवर्तन |
| 12 | वह परिवर्तन जिसमें एक या एक से अधिक नए पदार्थ बनते हैं, क्या कहलाता है? | रासायनिक परिवर्तन (Chemical Change) |
| 13 | रासायनिक परिवर्तन का दूसरा नाम क्या है? | रासायनिक अभिक्रिया (Chemical Reaction) |
| 14 | क्या रासायनिक परिवर्तन को आसानी से पलटा (Reverse) जा सकता है? | नहीं |
| 15 | लोहे पर जंग (Rust) लगना किस प्रकार का परिवर्तन है? | रासायनिक परिवर्तन |
| 16 | जंग (Rust) लगने के लिए किन दो चीजों का होना अनिवार्य है? | ऑक्सीजन और जल (या नमी) |
| 17 | लोहे की जंग (Rust) का रासायनिक नाम क्या है? | आयरन ऑक्साइड (Iron Oxide) |
| 18 | दूध से दही का जमना (Curdling of milk) कौन सा परिवर्तन है? | रासायनिक परिवर्तन |
| 19 | लकड़ी, कोयला या कागज का जलना (Burning) कैसा परिवर्तन है? | रासायनिक परिवर्तन |
| 20 | हमारे शरीर में भोजन का पचना (Digestion) किस प्रकार का परिवर्तन है? | रासायनिक परिवर्तन |
| 21 | मैग्नीशियम के फीते (Ribbon) का सफेद चमकदार लौ के साथ जलना कैसा परिवर्तन है? | रासायनिक परिवर्तन |
| 22 | मैग्नीशियम के जलने पर जो सफेद भस्म (राख) बनती है, वह क्या है? | मैग्नीशियम ऑक्साइड |
| 23 | कटे हुए सेब या बैंगन का हवा में रखने पर भूरा हो जाना क्या है? | रासायनिक परिवर्तन |
| 24 | प्रकाश संश्लेषण (Photosynthesis) पौधों में कैसा परिवर्तन है? | रासायनिक परिवर्तन |
| 25 | पटाखों का फटना (Explosion) किस प्रकार का परिवर्तन है? | रासायनिक परिवर्तन |
| 26 | सिरका (Vinegar) और खाने का सोडा (Baking Soda) मिलाने पर कौन सी गैस निकलती है? | कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) |
| 27 | कार्बन डाइऑक्साइड गैस को चूने के पानी (Lime water) में प्रवाहित करने पर वह कैसा हो जाता है? | दूधिया (Milky) |
| 28 | चूने का पानी दूधिया (Milky) होना किस नए पदार्थ के बनने के कारण होता है? | कैल्शियम कार्बोनेट (Calcium Carbonate) |
| 29 | मोमबत्ती का जलना (Burning of candle) कैसा परिवर्तन है? | भौतिक और रासायनिक दोनों |
| 30 | लोहे को जंग से बचाने के लिए उस पर जिंक (Zinc) की परत चढ़ाना क्या कहलाता है? | यशदलेपन (Galvanization) |
| 31 | स्टेनलेस स्टील (Stainless steel) में जंग क्यों नहीं लगती? | क्योंकि यह एक मिश्र धातु (Alloy) है |
| 32 | लोहे के पाइपों को जंग से बचाने के लिए उन पर सामान्यतः किसकी परत चढ़ाई जाती है? | जस्ता (Zinc) की |
| 33 | किस परिवर्तन में पदार्थ के गुण (Properties) पूरी तरह बदल जाते हैं? | रासायनिक परिवर्तन में |
| 34 | किस परिवर्तन में केवल पदार्थ की भौतिक अवस्था (रंग, रूप, आकार) बदलती है? | भौतिक परिवर्तन में |
| 35 | किस परिवर्तन में ऊष्मा (Heat), प्रकाश या ध्वनि उत्पन्न हो सकती है? | रासायनिक परिवर्तन में |
| 36 | किस परिवर्तन में कोई नई गैस निकल सकती है या गंध (Smell) बदल सकती है? | रासायनिक परिवर्तन में |
| 37 | गुब्बारे का फूलना भौतिक परिवर्तन है, तो उसका फटना कैसा परिवर्तन है? | भौतिक परिवर्तन |
| 38 | भोजन का बासी होकर खराब होना (Spoilage) कौन सा परिवर्तन है? | रासायनिक परिवर्तन |
| 39 | पेड़ से पत्ती का गिरना भौतिक है, लेकिन पत्ती का सूखकर सड़ जाना कैसा है? | रासायनिक परिवर्तन |
| 40 | किस परिवर्तन से प्राप्त पदार्थ को उसकी मूल अवस्था में वापस लाना लगभग असंभव है? | रासायनिक परिवर्तन |
| 41 | किसी पदार्थ के शुद्ध और बड़े आकार के कण प्राप्त करने की विधि क्या कहलाती है? | क्रिस्टलीकरण (Crystallization) |
| 42 | क्रिस्टलीकरण (Crystallization) किस प्रकार का परिवर्तन है? | भौतिक परिवर्तन |
| 43 | समुद्र के पानी से नमक (Salt) सामान्यतः किस विधि द्वारा प्राप्त किया जाता है? | वाष्पन (Evaporation) द्वारा |
| 44 | क्या वाष्पन से प्राप्त नमक पूरी तरह शुद्ध और बड़े क्रिस्टल वाला होता है? | नहीं |
| 45 | नमक को बिल्कुल शुद्ध रूप में प्राप्त करने के लिए किस विधि का प्रयोग करते हैं? | क्रिस्टलीकरण (Crystallization) का |
| 46 | कॉपर सल्फेट (Copper Sulfate) के शुद्ध क्रिस्टल किस विधि से बनाए जाते हैं? | क्रिस्टलीकरण से |
| 47 | कॉपर सल्फेट का विलियन (Solution) बनाने के लिए उबलते पानी में क्या मिलाते हैं? | कॉपर सल्फेट पाउडर और तनु सल्फ्यूरिक अम्ल |
| 48 | कॉपर सल्फेट के संतृप्त विलियन (Saturated solution) को ठंडा करने पर क्या प्राप्त होता है? | नीले रंग के शुद्ध क्रिस्टल |
| 49 | कॉपर सल्फेट (नीला थोथा) के क्रिस्टल का रंग कैसा होता है? | नीला (Blue) |
| 50 | फिटकरी (Alum) और मिश्री (Sugar candy) के बड़े टुकड़े किस विधि से बनाए जाते हैं? | क्रिस्टलीकरण (Crystallization) |
प्रश्नोत्तरी [ quiz ]
यूपी बोर्ड कक्षा 7 विज्ञान भारती II पाठ 4: भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन (Q&A व क्विज़)
COMING SOON
प्रश्नोत्तरी अभी तैयार की जा रही है जल्द ही आपके लिए प्रस्तुत की जाएगी
