“शिक्षा जीवन की तैयारी नहीं है; शिक्षा ही जीवन है।” ~ जॉन डेवी
यूपी बोर्ड कक्षा 8 विज्ञान भारती III पाठ 4: खनिज एवं धातु (Q&A व क्विज़)
– अभ्यास प्रश्न –
1. निम्नलिखित प्रश्नों मे सही विकल्प छाँटकर अपनी अभ्यास पुस्तिका मे लिखिए –
(क) निम्नलिखित वस्तुओं में कौन सी वस्तुओं मे जंग लग सकता है-
(अ) लकड़ी की मेज
(ब) स्टील की कुर्सी
(स) खुली स्थानों पर रखी लोहे की छड़ ✅
(द) तेल लेपित लोहे की छड़
(ख) बॉक्साइट किसका अयस्क है-
(अ) सोडियम
(ब) लोहा
स) ऐलुमीनियम ✅
(द) कॉपर
2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(क) सोडियम धातु को मिट्टी के तेल में रखते हैं।
(ख) जंग लगने के लिए ऑक्सीजन तथा नमी आवश्यक है।
(ग) धातु से तार बनाने का गुण तन्यता कहलाता है।
(घ) जिन खनिजों से धातु का निष्कर्षण किया जाता है उन्हें अयस्क कहते हैं।
3. निम्नलिखित कथनों मे सही कथन पर सही (✅) और गलत कथं पर गलत (❌) का चिन्ह लगाइए –
(क) हीरा कार्बन का रूप है। ✅
(ख) हेमेटाइट एलुमिनियम का अयस्क है। ❌
(ग) धातु ऑक्सीजन से क्रिया करके धातु ऑक्साइड बनाते हैं। ✅
(घ) क्वार्ट्ज धात्विक खनिज है। ❌
(ङ) संगमरमर चूने के पत्थर से बनता है। ✅
4. स्तम्भ ‘क’ के शब्दों का स्तम्भ ‘ख’ के शब्दों से मिलान कीजिए-
5. निम्नलिखित प्रश्नों का संक्षेप मे उत्तर दीजिए –
(क) खनिज तथा अयस्क में क्या अंतर है?
उत्तर – खनिज- पृथ्वी के भू-पर्पटी में प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले तत्वों अथवा यौगिको को खनिज कहते हैं। जैसे-क्वार्ट्ज, हेमेटाइट,बॉक्साइट, ग्रेनाइट आदि।
अयस्क – ऐसे खनिज, जिनसे धातु का निष्कर्षण अधिक मात्रा में सरलता से और कम लागत में हो जाता है, अयस्क कहलाते हैं। जैसे-हेमेटाइट, बॉक्साइट आदि।
(ख) अधिकांश खनिज किस रूप में पाए जाते हैं?
उत्तर- अधिकांश खनिज ऑक्साइड के रूप में पाए जाते है।
(ग) धातुओं की अघातवर्धनीयता तथा तन्यता के गुण का क्या अर्थ है?
उत्तर -अघातवर्धनीयता – धातुओं को पीट ( आघात ) कर चादरों के रूप मे परिवर्तित करने के गुण को अघातवर्धनीयता कहते हैं।
तन्यता – धातुओं को खींचकर तयार के रूप मे परिवर्तित करने के गुण को तन्यता कहते हैं ।
(घ) धातुओं का संक्षारण क्या है?
उत्तर- धातु की सतह पर उसका यौगिक बनकर धातु की एक एक परत के रूप मे उतारने को धातु का नष्ट होना संक्षारण कहलाता है ।
(ङ) मुक्त अवस्था में पाए जाने वाले किन्हीं दो धातुओं के नाम लिखिए।
उत्तर- मुक्त अवस्था मे पाई जाने वाली डॉ धातु -1 सोना ( GOLD) 2 प्लैटिनम ( PLATINUM )।
(च) मिश्र धातु क्या होती है?
उत्तर- धातु का अन्य धातुओं अथवा आधातुओं का उचित अनुपात के मिश्रण को मिश्र धातु कहते हैं । इनके गुणधर्म अपने मूल धातुओ से भिन्न एवं श्रेष्ठ ओटे हैं। जैसे- पीतल, कांसा, सोल्डर तथा स्टेनलेस स्टील आदि ।
(छ) किसी एक द्रव धातु का नाम लिखिए।
उत्तर- पारा एक द्रव धातु है।
6. निम्नलिखित प्रश्नो का उत्तर दीजिए-
(क) धातुओं की ऑक्सीजन से क्रिया को उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।
उत्तर- धातुओं की ऑक्सीजन से क्रिया – धातु ऑक्सीजन से क्रिया करके आक्साइड बनाते हैं। जैसे –
(ख) धातु तथा अधातु की जल से क्रिया लिखिये।
उत्तर- धातु की जल से क्रिया — धातु जल के साथ क्रिया करके आक्साइड / हाइड्रॉक्साइड तथा हाइड्रोजन गैस बनाते हैं।
अधातु की जल से क्रिया – सामान्य ताप पर अधातु की जल से क्रिया नहीं क्रिया होती है। कुछ अधातु जल के साथ क्रिया करके अम्ल बनाती हैं।
(ग) लोहा, ताँबा तथा सोने के अयस्क देश में कहाँ पाये जाते हैं?
(घ) धातुओं की ऑक्सीजन के साथ अभिक्रिया को दो उदाहरण द्वारा स्पष्ट कीजिए।
उत्तर- धातु ऑक्सीजन से क्रिया करके धातु आक्साइड बनाते हैं। उदाहरण निम्न हैं-
(ङ) सोडियम धातु का जल तथा ऑक्सीजन से क्रिया का रासायनिक समीकरण लिखिए।
उत्तर- सोडियम धातु का जल तथा ऑक्सीजन से क्रिया का रासायनिक समीकरण
(च) धातु तथा अधातु में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर- धातु तथा अधातु मे निम्नलिखित अंतर पाया जाता है –
| क्र . सं. | गुण | धातु | अधातु |
|---|---|---|---|
| 1 | भौतिक अवस्था | ठोस, कठोर, चमकदार | द्रव व गैस ( ठोस – कार्बन , सल्फर, आयोडीन , फास्फोरस ) |
| 2 | घनत्व / गलनांक | अधिक ( सोडियम को छोड़कर ) | कम |
| 3 | ऊष्मीय एवं विद्युत चालकता | सुचालक | कुचालक |
| 4 | अघातवर्धनीयता / तन्यता | अघातवर्धनीय एवं तन्य | भंगुर एवं तन्यता विहीन |
| 5 | जल से क्रिया | सामान्य ताप पर क्रिया करके हाइड्रोजन गैस निकलती है । | सामान्य ताप पर क्रिया नहीं |
(छ) धातु के संक्षारण की रोकथाम के लिये अपनायी जाने वाली विभिन्न विधियों का वर्णन कीजिए।
उत्तर – धातु का संक्षारण नमी तथा वायु ( ऑक्सीजन) उपस्थिति मे ही होता है । इसकी रोकथाम के लिए धातुओं को नमी और वायु से बचाना चाहिए इसके । लिए निम्नलिखित विधियाँ अपनाई जाती हैं-
(1) पेंट का लेप चढ़ा कर
लोहा, एल्युमिनियम यदि धातुओं की सतह पर पेंट लगाकर उसे संक्षारण से बचाया जा सकता है।
(2) ग्रीस या तेल लगाकर
ग्रीस या तेल लगाकर भी धातुओ को संक्षारण से बचाया जा सकता है।
(3) गैल्वोनीकरण ( धातु चढ़ाना ) ( Galvanization)
इसमे लोहे को पिघले हुए जस्ते मे डुबो देते हैं जिससे उस पर एक पतली परत जम जाती है । इस प्रक्रिया को गैल्वोनीकरण ( धातु चढ़ाना ) ( Galvanization) कहते हैं ।इससे भी संक्षारण नहीं होता है ।
(4) विद्युत लेपन ( Electroplating)
संक्षारण से बचाने के लिए लोहे के ऊपर क्रोमियम या टिन का विद्युतलेपन ( Electroplating) तथा एल्युमिनियम पर एल्युमिनियम आक्साइड का विद्युतलेपन किया जाता है ।
(5) मिश्र धातु बनाकर
दो या दो से अधिक धातुओं को मिलकर नइ धातु का निर्माण किया जाता है जिसे मिश्र धातु कहते हैं। मिश्र धातु मे संक्षारण नहीं होता है ।
(J) तवे के हैंडिल मे लकड़ी लगी रहती है। क्यों ?
उत्तर- तवा धातु से निर्मित होने के कारण ऊष्मा का सुचालक होता है जिससे तवे के साथ साथ उसका हैंडिल भी गरम हो जाता है और उसको हाथ से पकड़ना मुमकिन नहीं हो सकता । इसलिए इसके हैंडिल पर लकड़ी लगा दी जाती है जो की ऊष्मा की कुचालक होने के कारण गरम नहीं होती और तवे को उठाना आसान हो जाता है।
प्रोजेक्ट कार्य
भारत के मानचित्र मे सोना लोहा ,मैगनीज तथा तांबा को दर्शाइए ।
| क्रम संख्या | प्रश्न | उत्तर |
| 1 | पृथ्वी की भूपर्पटी (Crust) में प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले अकार्बनिक तत्व या यौगिक क्या कहलाते हैं? | खनिज (Minerals)। |
| 2 | समुद्री जल में प्रचुर मात्रा में पाया जाने वाला प्रमुख खनिज लवण कौन सा है? | सोडियम क्लोराइड (Sodium chloride) या नमक। |
| 3 | खनिज मुख्य रूप से कहाँ से खोदकर निकाले जाते हैं? | खदानों (Mines) या खानों से। |
| 4 | अभ्रक (Mica), कोयला (Coal) और पेट्रोलियम किस प्रकार के पदार्थ हैं? | खनिज (Minerals)। |
| 5 | क्या सभी खनिज केवल ठोस (Solid) अवस्था में ही पाए जाते हैं? | नहीं, पेट्रोलियम द्रव (Liquid) अवस्था में मिलता है। |
| 6 | वे खनिज जिनसे धातुओं (Metals) को आसानी से और कम खर्च में प्राप्त किया जा सकता है, क्या कहलाते हैं? | अयस्क (Ores)। |
| 7 | एल्युमिनियम (Aluminium) धातु का सबसे प्रमुख अयस्क कौन सा है? | बॉक्साइट (Bauxite)। |
| 8 | लोहे (Iron) की प्राप्ति मुख्य रूप से किस अयस्क से की जाती है? | हेमेटाइट (Hematite)। |
| 9 | तांबे (Copper) का निष्कर्षण मुख्य रूप से किस अयस्क से होता है? | कॉपर पायराइट (Copper Pyrite)। |
| 10 | क्या सभी अयस्क खनिज होते हैं? | हाँ (परंतु सभी खनिज अयस्क नहीं होते)। |
| 11 | भारत में सोना (Gold) मुख्य रूप से किस राज्य की खदानों में पाया जाता है? | कर्नाटक (कोलार की खान)। |
| 12 | भारत में तांबा (Copper) उत्पादन के लिए कौन सा राज्य विशेष रूप से प्रसिद्ध है? | राजस्थान (खेतड़ी) और झारखंड। |
| 13 | बॉक्साइट (Bauxite) का सबसे अधिक उत्पादन भारत के किस राज्य में होता है? | ओडिशा और झारखंड। |
| 14 | यूरेनियम (Uranium) खनिज भारत में मुख्य रूप से कहाँ पाया जाता है? | झारखंड (जादूगोड़ा)। |
| 15 | भारत विश्व में किस खनिज (Mineral) का सबसे बड़ा उत्पादक है? | अभ्रक (Mica)। |
| 16 | सामान्य ताप पर पारा (Mercury) को छोड़कर बाकी सभी धातुएँ किस अवस्था में होती हैं? | ठोस (Solid) अवस्था में। |
| 17 | धातुओं की सतह पर पाई जाने वाली विशेष चमक को क्या कहते हैं? | धात्विक चमक (Metallic luster)। |
| 18 | धातुओं को हथौड़े से पीटकर पतली चादर (Sheet) में बदलने के गुण को क्या कहते हैं? | आघातवर्धनीयता (Malleability)। |
| 19 | धातुओं को खींचकर पतले तार (Wire) में बदलने के गुण को क्या कहा जाता है? | तन्यता (Ductility)। |
| 20 | ऊष्मा और विद्युत की सबसे अच्छी सुचालक (Good conductor) धातु कौन सी है? | चाँदी (Silver)। |
| 21 | कौन सी अधातु (Non-metal) सामान्य ताप पर द्रव (Liquid) अवस्था में पाई जाती है? | ब्रोमीन (Bromine)। |
| 22 | कार्बन का वह कौन सा रूप (Allotrope) है जो अधातु होते हुए भी विद्युत का सुचालक है? | ग्रेफाइट (Graphite)। |
| 23 | दुनिया का सबसे कठोर (Hardest) प्राकृतिक पदार्थ कौन सा है? | हीरा (Diamond – कार्बन का रूप)। |
| 24 | धातुएँ ऑक्सीजन (Oxygen) के साथ अभिक्रिया करके क्या बनाती हैं? | धात्विक ऑक्साइड (Metallic oxide)। |
| 25 | धात्विक ऑक्साइडों की प्रकृति (Nature) सामान्यतः कैसी होती है? | क्षारीय (Basic)। |
| 26 | मैग्नीशियम (Magnesium) के तार को हवा में जलाने पर बनने वाला सफेद चूर्ण क्या है? | मैग्नीशियम ऑक्साइड। |
| 27 | सोडियम (Sodium) धातु को पानी में डालने पर वह तेजी से अभिक्रिया करके कौन सी गैस निकालती है? | हाइड्रोजन गैस (Hydrogen gas)। |
| 28 | धातुएँ तनु अम्लों (Dilute acids) के साथ अभिक्रिया करके मुख्य रूप से कौन सी गैस मुक्त करती हैं? | हाइड्रोजन (Hydrogen)। |
| 29 | अधातुएँ (Non-metals) ऑक्सीजन के साथ मिलकर कैसे ऑक्साइड बनाती हैं? | अम्लीय (Acidic) या उदासीन ऑक्साइड। |
| 30 | क्या अधातुएँ सामान्यतः तनु अम्लों से अभिक्रिया करके हाइड्रोजन गैस देती हैं? | नहीं। |
| 31 | धातुएँ विद्युत और ऊष्मा की सुचालक होती हैं, जबकि अधिकांश अधातुएँ कैसी होती हैं? | कुचालक (Insulators)। |
| 32 | धातुओं को किसी कठोर सतह से टकराने पर विशेष ध्वनि उत्पन्न होती है, इस गुण को क्या कहते हैं? | ध्वानिक (Sonorous)। |
| 33 | क्या अधातुएँ आघातवर्ध्य और तन्य होती हैं? | नहीं, वे पीटने पर टूट जाती हैं (भंगुर/Brittle)। |
| 34 | धातुओं का घनत्व (Density) और गलनांक (Melting point) अधातुओं की तुलना में कैसा होता है? | बहुत उच्च (High) होता है। |
| 35 | बिजली के तार (Electrical wires) बनाने में मुख्य रूप से किन धातुओं का प्रयोग होता है? | तांबा (Copper) और एल्युमिनियम। |
| 36 | डॉक्टर के थर्मामीटर (Thermometer) में तापमान मापने के लिए किस धातु का उपयोग किया जाता है? | पारा (Mercury)। |
| 37 | भोजन या दवाओं की पैकिंग के लिए किस धातु की पतली पन्नी (Foil) का उपयोग होता है? | एल्युमिनियम फॉयल (Aluminium foil)। |
| 38 | आभूषण (Jewelry) बनाने के लिए मुख्य रूप से किन धातुओं का उपयोग किया जाता है? | सोना (Gold) और चाँदी (Silver)। |
| 39 | पुल, मशीनें, गाड़ियाँ और रेल की पटरियां बनाने में किस धातु का सर्वाधिक उपयोग होता है? | लोहा (Iron)। |
| 40 | नमी और ऑक्सीजन की उपस्थिति में धातुओं के धीरे-धीरे नष्ट होने की प्रक्रिया को क्या कहते हैं? | संक्षारण (Corrosion)। |
| 41 | लोहे (Iron) पर भूरे रंग की परत जमने की प्रक्रिया क्या कहलाती है? | जंग लगना (Rusting)। |
| 42 | लोहे पर जंग लगने के लिए किन दो कारकों की उपस्थिति अनिवार्य है? | नमी (Moisture) और ऑक्सीजन (हवा)। |
| 43 | तांबे (Copper) के बर्तनों पर नमी वाले वातावरण में किस रंग की परत जम जाती है? | हरे रंग की (बेसिक कॉपर कार्बोनेट)। |
| 44 | चाँदी (Silver) के आभूषण हवा में खुले रहने पर किस रंग के हो जाते हैं? | काले (Black)। |
| 45 | लोहे को जंग से बचाने के लिए उस पर पेंट (Paint) या ग्रीस क्यों लगाया जाता है? | ताकि लोहे का हवा और नमी से संपर्क टूट जाए। |
| 46 | लोहे को जंग से बचाने के लिए उस पर जिंक (Zinc) की परत चढ़ाने की प्रक्रिया को क्या कहते हैं? | गैल्वनीकरण (Galvanization) या यशदलेपन। |
| 47 | साइकिल के हैंडल और कार के बम्पर को चमकदार और जंगरोधी बनाने के लिए किस धातु का लेप किया जाता है? | क्रोमियम (Chromium)। |
| 48 | धातुओं को पिघलाकर उनमें अन्य तत्व मिलाकर उन्हें जंगरोधी बनाने की विधि क्या कहलाती है? | मिश्र धातु (Alloying) बनाना। |
| 49 | दो या दो से अधिक धातुओं के समांगी मिश्रण (Homogeneous mixture) को क्या कहते हैं? | मिश्र धातु (Alloy)। |
| 50 | बर्तन बनाने में प्रयुक्त पीतल (Brass) किन दो धातुओं को मिलाकर बनाया जाता है? | तांबा (Copper) और जस्ता (Zinc)। |
| 51 | मूर्तियाँ और मेडल (Medals) बनाने में प्रयुक्त कांसा (Bronze) किन धातुओं का मिश्रण है? | तांबा (Copper) और टिन (Tin)। |
| 52 | विद्युत तारों को आपस में जोड़ने (Welding) के लिए किस मिश्र धातु का उपयोग किया जाता है? | सोल्डर (Solder – सीसा और टिन)। |
| 53 | लोहे में कार्बन, क्रोमियम और निकेल मिलाकर जंगरोधी बर्तन बनाने के लिए क्या तैयार किया जाता है? | स्टेनलेस स्टील (Stainless Steel)। |
| 54 | वात्या भट्टी (Blast furnace) से प्राप्त अशुद्ध और भंगुर लोहा क्या कहलाता है? | पिग आयरन (Pig Iron) या कच्चा लोहा। |
प्रश्नोत्तरी [ quiz ]
यूपी बोर्ड कक्षा 8 विज्ञान भारती III पाठ 4: खनिज एवं धातु (Q&A व क्विज़)
COMING SOON
प्रश्नोत्तरी अभी तैयार की जा रही है जल्द ही आपके लिए प्रस्तुत की जाएगी
