Skip to content
For any query or advise please mail us on help@vigyanruchi.com
Vigyan Ruchi

Vigyan Ruchi

रुचि के साथ विज्ञान का सफर

  • HOME
  • कक्षा 6 विज्ञान भारती 1 सभी पाठExpand
    • पाठ 1: दैनिक जीवन में विज्ञान
    • पाठ 2: पदार्थ एवं पदार्थ के समूह
    • पाठ 3: पदार्थों का पृथक्करण
    • पाठ 4: पास-पड़ोस में होने वाले परिवर्तन
    • पाठ 5: तन्तु से वस्त्र तक
    • पाठ 6: जीव जगत
    • पाठ 7: जीवों में अनुकूलन
    • पाठ 8: जन्तु की संरचना व कार्य
    • पाठ 9: भोजन एवं स्वास्थ्य
    • पाठ 10: स्वास्थ्य एवं स्वच्छता
    • पाठ 11: – मापन
    • पाठ 12: गति
    • पाठ 13: ऊर्जा
    • पाठ 14: प्रकाश
    • पाठ 15: वायु
    • पाठ 16: जल
    • पाठ 17: कंप्यूटर
    • पाठ 18: एम. एस. पेंट
    • पाठ 19: माइक्रोसॉफ्ट वर्ड 2016 एक परिचय
    • पाठ 20: चरणबद्ध सोच
    • पाठ 21: स्क्रैच
    • पाठ 22: पाइथन
    • पाठ 23: इंटेलिजेंस
  • कक्षा 7 विज्ञान भारती II सभी पाठExpand
    • पाठ 1: मानव, विज्ञान और प्रौद्योगिकी
    • पाठ 2: रेशों से वस्त्र तक
    • पाठ 3: पदार्थ की संरचना एवं प्रकृति
    • पाठ 4: भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन
    • पाठ 5: ऊष्मा एवं ताप
    • पाठ 6: पौधों में पोषण
    • पाठ 7: जन्तुओं में पोषण
    • पाठ 8: जीवों में श्वसन
    • पाठ 9: जन्तुओं एवं पौधों में परिवहन
    • पाठ 10: जीवों में उत्सर्जन
    • पाठ 11: पौधों में जनन
    • पाठ 12: लाभदायक एवं हानिकारक पौधे तथा जन्तु
    • पाठ 13: भोजन, स्वास्थ्य व रोग
    • पाठ 14: ध्वनि
    • पाठ 15: ऊर्जा
    • पाठ 16: प्रकाश
    • पाठ 17: बल एवं यंत्र
    • पाठ 18: स्थिर विद्युत
    • पाठ 19: जल
    • पाठ 20: वायु
    • पाठ 21: कंप्यूटर
    • पाठ 22: माइक्रोसॉफ्ट वर्ड का प्रयोग
    • पाठ 23: माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल
    • पाठ 24: तार्किक सोच
    • पाठ 25: स्क्रैच द्वारा कोडिंग
    • पाठ 26: पायथन टोकन्स
    • पाठ 27: आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस
  • कक्षा 8 विज्ञान भारती III सभी पाठExpand
    • पाठ 1: विज्ञान एवं तकनीकी के क्षेत्र मे नवीनतम प्रगति
    • पाठ 2: मानव निर्मित वस्तुएँ
    • पाठ 3: परमाणु की संरचना
    • पाठ 4: खनिज एवं धातु
    • पाठ 5: सूक्ष्मजीवों का सामान्य परिचय एवं वर्गीकरण
    • पाठ 6: कोशिका से अंग तंत्र तक
    • पाठ 7: जन्तुओं में जनन
    • पाठ 8: किशोरावस्था
    • पाठ 9: दिव्यांगता
    • पाठ 10: फसल उत्पादन
    • पाठ 11: बल तथा दाब
    • पाठ 12: प्रकाश एवं प्रकाश यंत्र
    • पाठ 13: विद्युत धारा
    • पाठ 14: चुम्बकत्व
    • पाठ 15: कार्बन एवं उसके यौगिक
    • पाठ 16: ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत
    • पाठ17: नेटवर्किंग और साइबर सुरक्षा
    • पाठ 18: एम एस वर्ड
    • पाठ 19: माइक्रो सॉफ्ट एक्सेल
    • पाठ 20: स्क्रैच द्वारा कोडिंग
    • पाठ 21: पाइथन मे यूजर इनपुट
    • पाठ 22: आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस
  • सामान्य विज्ञान के एक लाइन के प्रश्न उत्तर (General Science One liner Question Answer)
  • POSTS
  • About us (हमारे बारे में)
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer (अस्वीकरण)
Vigyan Ruchi
Vigyan Ruchi
रुचि के साथ विज्ञान का सफर

यूपी बोर्ड कक्षा 8 विज्ञान भारती III पाठ 5: सूक्ष्मजीवों का सामान्य परिचय एवं वर्गीकरण (Q&A व क्विज़)

– अभ्यास प्रश्न –

1. निम्नलिखित प्रश्नों मे सही विकल्प छाँटकर अपनी अभ्यास पुस्तिका मे लिखिए –

(क) सूक्ष्मजीव पाये जाते हैं –

(अ) हवा

(ब) पानी

( स ) मिट्टी

(द) सर्वत्र ✅

(ख) टी.बी. (तपेदिक) रोग होता है –

(अ) प्रोटोजोआ द्वारा

(ब) कवक द्वारा

(स) जीवाणु द्वारा✅

(द) वायरस द्वारा

(ग) चना/मटर की जड़ों की गाँठों में पाया जाने वाला जीवाणु है –

(अ) राइजोबियम ✅

(ब) क्लॉस्ट्रीडियम

(स) एशेरिया कोलाई

(द) एजोटोबैक्टर

(घ) कुकुरमुत्ता है-

(अ) कवक ✅

(ब) शैवाल

(स) जीवाणु

(द) प्रोटोजोआ

(ङ) पेचिस रोग होता

(अ) अमीबा द्वारा

(ब) पैरामीशियम

(स) एण्टअमीबा द्वारा ✅

(द) प्लाज्मोडियम द्वारा

2. रिक्त स्थानों की पूर्ति करो

(क) सूक्ष्मजीवों को देखने के लिए सूक्ष्मदर्शी की आवश्यकता होती है।
(ख) जीवाणु द्वारा नीबू के पौधे में कैंकर नामक रोग होता है।
(ग) प्रथम प्रतिजैविक दवा पेनीसिलीन थी।
(घ) डेंगू रोग टाइगर (एडिज एजिप्टी ) मच्छर के काटने से होता है।
(ङ) हैजा रोग दूषित जल/भोजन से फैलता है।
(च) राइजोबियम जीवाणु नाइट्रोजन का स्थिरीकरण करते हैं।

3. सही कथन के आगे सही (✅) का निशान लगाएँ तथा गलत कथन के आगे गलत
(❌) का निशान लगाएँ।

(क) सभी सूक्ष्मजीव हानिकारक होते हैं। [ ❌ ]

(ख) विषाणुजनित रोगों के उपचार में प्रतिजैविक दवाओं का प्रयोग किया जाता है। [ ❌ ]

(ग) मॉरकेला (गुच्छी) नामक कवक का उपयोग भोजन के रूप में होता है। [ ✅ ]

(घ) पोलियो का टीका ड्रॉप के रूप में पिलाया जाता है। [ ✅ ]

(ङ) चेचक एक संक्रामक रोग है। [ ✅ ]

4. स्तम्भ ‘क’ को स्तम्भ ‘ख’ से सुमेलित कीजिए

उत्तर –

up board science class 8 chapter 5 matching

5. सूक्ष्मजीवों का आर्थिक महत्व बताइए।

उत्तर –

सूक्ष्मजीवों के निम्नलिखित आर्थिक महत्व हैं-

प्रतिजैविक दवाएं बनाने के लिए-

अनेक प्रतिजैविक दवाएं जैसे पेनिसिलिन स्ट्रेप्टोमयसीन तथा क्लोरैलिन आदि का निर्माण सूक्ष्मजीवों की सहायता से ही होत्र है।

उद्योग धंधों मे –

अनेक उद्योग जैसे दुग्ध उद्योग , सिरका उद्योग , तंबाकू उद्योग, चाय उद्योग, चमड़ा उद्योग, आदि मे भी सूक्ष्मजीवों का उपयोग होता है ।

भोजन के रूप मे –

अगैरिकस मारकेला ( गुच्छी ) नामक कवक तथा स्पाइरुलीना नामक शैवाल का उपयोग भोजन के रूप मे भी होता है।

कृषि कार्य मे –

राइजोबियम , एजोटोबेक्टर, नॉस्टाक , एनाबीना , साइटोनिमा तथा ऑसीलेटोरिया आदि का उपयोग खेतों मे उर्वरक के रूप मे होता है।

6. प्रतिजैविक दवाएं किसे कहते हैं ? इनका क्या उपयोग है?

उत्तर- प्रतिजैविक दवाएं वह दवाएं हैं जो रोग फैलाने वाले सूक्ष्मजीवों के प्रतिरोध मे प्रयुक्त होती हैं तथा शरीर मे पहुंचते ही इन रोगाणुओं को नष्ट कर देती हैं। जैसे – पेनिसिलिन तथा स्ट्रेप्टोमायसिन आदि ।

7. टीकाकरण किसे कहते हैं ?

उत्तर- टीकाकरण रोगों से बचाव की एक विधि है जिसमे किसी मृत या निष्क्रिय रोगाणु को शरीर मे प्रवेश कराते हैं जो शरीर मे रोगों से लड़ने वाले प्रतिरक्षी बनाती है । यह प्रतिरक्षी हमारे शरीर मे हमेशा बने रहते हैं और हमारे शरीर की सुरक्षा करते रहते हैं।

8. सूक्ष्मजीवों से होने वाली बीमारियों तथा उनसे बचाव के तरीके बताइए ।

उत्तर-

मनुष्य सूक्ष्मजीवों से होने वाले रोग तथा उनसे बचाव के तरीके –

पौधों मे सूक्ष्मजीवों से होने वाले रोग तथा उनसे बचाव के तरीके –

प्रोजेक्ट कार्य

एक चार्ट पेपर पर सूक्ष्मजीवों का नाम , चित्र तथा उनके प्रभाव का विवरण लिखिए ।

ये वाला प्रोजेक्ट कार्य छात्र / छात्राएं स्वयं करंगे ।

यूपी बोर्ड कक्षा 8 विज्ञान भारती III पाठ 5: सूक्ष्मजीवों का सामान्य परिचय एवं वर्गीकरण (Q&A व क्विज़)


वन लाइनर प्रश्न उत्तर (One-Liner Question and Answers)
यूपी बोर्ड कक्षा 8 विज्ञान भारती III पाठ 5: सूक्ष्मजीवों का सामान्य परिचय एवं वर्गीकरण
क्रम संख्याप्रश्नउत्तर
1ऐसे जीव जिन्हें हम नग्न आँखों से नहीं देख सकते, क्या कहलाते हैं?सूक्ष्म जीव (Microorganisms)।
2सूक्ष्म जीवों को स्पष्ट देखने के लिए किस यंत्र का उपयोग किया जाता है?सूक्ष्मदर्शी (Microscope)।
3सूक्ष्म जीव हमारे आस-पास कहाँ पाए जाते हैं?जल, वायु, मिट्टी और सजीवों के शरीर सहित सभी स्थानों पर।
4अत्यधिक प्रतिकूल परिस्थितियों (अत्यधिक गर्मी, सर्दी) में सूक्ष्म जीव स्वयं को बचाने के लिए अपने चारों ओर क्या बना लेते हैं?पुटी (Cyst)।
5अध्ययन की सुविधा के लिए सूक्ष्म जीवों को मुख्य रूप से कितने वर्गों में बांटा गया है?पाँच वर्गों में।
6सूक्ष्म जीवों के पाँच प्रमुख वर्ग कौन-कौन से हैं?जीवाणु, विषाणु, प्रोटोजोआ, कवक और शैवाल।
7जीवाणु (Bacteria) किस प्रकार के जीव हैं?एककोशिकीय (Unicellular)।
8आकार के आधार पर जीवाणुओं के तीन मुख्य प्रकार कौन से होते हैं?दंडाकार, गोलाकार और सर्पिलाकार।
9दूध को दही में बदलने वाले जीवाणु का क्या नाम है?लैक्टोबैसिलस (Lactobacillus)।
10दलहनी पौधों की जड़ों में पाया जाने वाला कौन सा जीवाणु नाइट्रोजन स्थिरीकरण (Nitrogen fixation) का कार्य करता है?राइजोबियम (Rhizobium)।
11सजीव और निर्जीव के बीच की कड़ी किसे माना जाता है?विषाणु (Virus) को।
12विषाणु अपनी संख्या में वृद्धि (प्रजनन) कहाँ कर सकते हैं?केवल जीवित कोशिका के अंदर।
13सामान्य सर्दी-जुकाम, इन्फ्लूएंजा और पोलियो किस प्रकार के सूक्ष्म जीव द्वारा फैलते हैं?विषाणु (Virus) द्वारा।
14विषाणुओं (Viruses) को देखने के लिए किस विशेष यंत्र की आवश्यकता होती है?इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी (Electron Microscope)।
15अमीबा (Amoeba) और पैरामीशियम किस वर्ग के सूक्ष्म जीव हैं?प्रोटोजोआ (Protozoa)।
16मनुष्य में मलेरिया रोग किस प्रोटोजोआ के कारण होता है?प्लाज्मोडियम (Plasmodium)।
17मलेरिया रोग के परजीवी (प्रोटोजोआ) को एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक कौन पहुँचाता है?मादा एनाफिलीज मच्छर (Female Anopheles)।
18पेचिश (Dysentery) नामक रोग किस सूक्ष्म जीव के कारण होता है?एंटअमीबा हिस्टोलिटिका (प्रोटोजोआ)।
19नमी वाले स्थानों या सड़े-गले पदार्थों पर उगने वाले जालीदार या छातेनुमा जीव क्या कहलाते हैं?कवक (Fungi) या फफूंद।
20यीस्ट (Yeast) और राइजोपस (म्यूकर) किसके सामान्य उदाहरण हैं?कवक (Fungi) के।
21बरसात के दिनों में ब्रेड या रोटी पर लगने वाली सफेद/काली संरचना वास्तव में क्या है?कवक (Fungi)।
22मनुष्य में होने वाला ‘दाद’ (Ringworm) नामक त्वचा रोग किसके कारण होता है?कवक (Fungi) के कारण।
23तालाबों या रुके हुए पानी की सतह पर हरे रंग की काई के रूप में पाए जाने वाले जीव क्या कहलाते हैं?शैवाल (Algae)।
24शैवाल अपना भोजन स्वयं क्यों बना लेते हैं?क्लोरोफिल (Chlorophyll) की उपस्थिति के कारण।
25स्पाइरोगायरा (Spirogyra) और क्लेमाइडोमोनस किसके उदाहरण हैं?शैवाल (Algae) के।
26जलीय जंतुओं के लिए भोजन और ऑक्सीजन का प्रमुख प्राकृतिक स्रोत क्या है?शैवाल (Algae)।
27बेकिंग उद्योग (ब्रेड, केक और पेस्ट्री बनाने) में मुख्य रूप से किस सूक्ष्म जीव का उपयोग होता है?यीस्ट (Yeast)।
28शर्करा (चीनी) को अल्कोहल में बदलने की जैविक प्रक्रिया क्या कहलाती है?किण्वन (Fermentation)।
29पर्यावरण को साफ रखने के लिए मृत जीवों को अपघटित (Decompose) करने का कार्य कौन करता है?जीवाणु और कवक।
30कुछ जीवाणु और कवक का उपयोग किस प्रकार की औषधियां बनाने में किया जाता है?प्रतिजैविक (Antibiotics)।
31भोजन को दूषित होने या सड़ने से बचाने की प्रक्रिया को विज्ञान की भाषा में क्या कहते हैं?खाद्य परिरक्षण (Food Preservation)।
32दूध को खराब होने से बचाने के लिए उसे 70°C पर गर्म करके एकाएक ठंडा करने की विधि क्या कहलाती है?पाश्चुरीकरण (Pasteurization)।
33पाश्चुरीकरण (Pasteurization) की खोज किस वैज्ञानिक ने की थी?लुई पाश्चर (Louis Pasteur)।
34अचार और मुरब्बे को सूक्ष्म जीवों से बचाने के लिए किन प्राकृतिक परिरक्षकों का उपयोग किया जाता है?नमक, चीनी और सिरका (Vinegar)।
35भोजन को सुरक्षित रखने वाले किसी एक रासायनिक परिरक्षक (Chemical Preservative) का नाम बताएँ।सोडियम बेंजोएट (Sodium benzoate)।
36किसी वस्तु या स्थान को सभी प्रकार के रोगजनक सूक्ष्म जीवों से मुक्त करने की प्रक्रिया क्या कहलाती है?विसंक्रमण (Sterilization)।
37अस्पतालों में ऑपरेशन के उपकरणों को जीवाणु मुक्त करने के लिए किस मशीन का उपयोग किया जाता है?ऑटोक्लेव (Autoclave)।
38पीने के पानी को कीटाणुरहित करने के लिए सामान्यतः किस गैस या रसायन का उपयोग होता है?क्लोरीन (Chlorine) या लाल दवा।
39घाव को साफ करने और विसंक्रमित करने के लिए किस रसायन का प्रयोग किया जाता है?एंटीसेप्टिक (Antiseptic) जैसे डेटॉल।
40हैजा (Cholera) और क्षय रोग (टीबी) किस सूक्ष्म जीव द्वारा फैलते हैं?जीवाणु (Bacteria) द्वारा।
41हैजा और टाइफाइड रोगों के मानव शरीर में संचरण का मुख्य तरीका क्या है?दूषित जल और दूषित भोजन।
42डेंगू (Dengue) बुखार फैलाने वाले रोगवाहक मच्छर का क्या नाम है?मादा एडीज (Aedes) मच्छर।
43क्षय रोग (TB) से बचाव के लिए बच्चे को जन्म के तुरंत बाद कौन सा टीका लगाया जाता है?बीसीजी (BCG) का टीका।
44रोग फैलाने वाले सूक्ष्म जीवों को एक स्वस्थ व्यक्ति तक पहुँचाने वाले जीवों को क्या कहते हैं?रोग वाहक (Carrier) जैसे मक्खी।
45‘नींबू का कैंकर’ (Citrus canker) रोग किस सूक्ष्म जीव के कारण होता है?जीवाणु (Bacteria) के कारण।
46‘गेहूँ की रस्ट’ (Rust of wheat) नामक रोग पौधों में किसके कारण फैलता है?कवक (Fungi) के कारण।
47‘भिंडी की पीत’ (Yellow vein mosaic) रोग का रोगकारक सूक्ष्म जीव कौन सा है?विषाणु (Virus)।
48पौधों को सूक्ष्मजीवों जनित रोगों से बचाने के लिए किन रसायनों का छिड़काव किया जाता है?कवकनाशी और कीटनाशी (Pesticides)।
49शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता (प्रतिरोधक क्षमता) उत्पन्न करने के लिए स्वस्थ व्यक्ति को क्या दिया जाता है?टीका (Vaccine)।
50चेचक (Smallpox) के टीके की खोज सबसे पहले किस वैज्ञानिक ने की थी?एडवर्ड जेनर (Edward Jenner)।
515 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो से बचाने के लिए भारत में कौन सा अभियान चलाया जा रहा है?पल्स पोलियो अभियान (Pulse Polio)।
52डिप्थीरिया, काली खाँसी और टिटनेस से बचाव के लिए बच्चों को कौन सा संयुक्त टीका लगता है?डीपीटी (DPT) का टीका।
53एड्स (AIDS) नामक जानलेवा बीमारी किस सूक्ष्म जीव के कारण होती है?एचआईवी (HIV) विषाणु द्वारा।
54एचआईवी (HIV) विषाणु शरीर के किस तंत्र को सीधे नष्ट कर देता है?प्रतिरक्षा तंत्र (Immune system) को।
55क्या एड्स (AIDS) संक्रमित व्यक्ति के साथ खाना खाने या हाथ मिलाने से फैलता है?नहीं।
56एड्स (AIDS) रोग के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए ‘विश्व एड्स दिवस’ कब मनाया जाता है?1 दिसंबर को।

प्रश्नोत्तरी [ quiz ]

यूपी बोर्ड कक्षा 8 विज्ञान भारती III पाठ 5: सूक्ष्मजीवों का सामान्य परिचय एवं वर्गीकरण (Q&A व क्विज़)

COMING SOON

प्रश्नोत्तरी अभी तैयार की जा रही है जल्द ही आपके लिए प्रस्तुत की जाएगी


पिछले पाठ पर जाएं
अगले पाठ पर जाएं
कक्षा 6 पर जाएं
कक्षा 7 पर जाएं
कक्षा 8 पर जाएं


कभी भी हार मत मानो

  • HOME
  • POSTS
  • सामान्य विज्ञान के एक लाइन के प्रश्न उत्तर (General Science One liner Question Answer)
  • यूपी बोर्ड कक्षा 8 विज्ञान भारती III सभी पाठ, प्रश्न उत्तर, क्विज़
  • यूपी बोर्ड कक्षा 7 विज्ञान भारती II सभी पाठ प्रश्न उत्तर क्विज़
  • यूपी बोर्ड कक्षा 6 विज्ञान भारती 1 सभी पाठ प्रश्न उत्तर क्विज़
  • प्रश्नोत्तरी (Quiz)
  • Privacy Policy
  • Disclaimer (अस्वीकरण)
  • Contact Us
  • About us (हमारे बारे में)

You agree to receive email communication from us by submitting this form and understand that your contact information will be stored with us.

Home/यूपी बोर्ड कक्षा 8 विज्ञान भारती III सभी पाठ, प्रश्न उत्तर, क्विज़ / यूपी बोर्ड कक्षा 8 विज्ञान भारती III पाठ 5: सूक्ष्मजीवों का सामान्य परिचय एवं वर्गीकरण (Q&A व क्विज़)
शेयर करें:
00:00:00 AM
तारीख लोड हो रही है...

© 2026 Vigyan Ruchi

Scroll to top
  • HOME
  • कक्षा 6 विज्ञान भारती 1 सभी पाठ
    • पाठ 1: दैनिक जीवन में विज्ञान
    • पाठ 2: पदार्थ एवं पदार्थ के समूह
    • पाठ 3: पदार्थों का पृथक्करण
    • पाठ 4: पास-पड़ोस में होने वाले परिवर्तन
    • पाठ 5: तन्तु से वस्त्र तक
    • पाठ 6: जीव जगत
    • पाठ 7: जीवों में अनुकूलन
    • पाठ 8: जन्तु की संरचना व कार्य
    • पाठ 9: भोजन एवं स्वास्थ्य
    • पाठ 10: स्वास्थ्य एवं स्वच्छता
    • पाठ 11: – मापन
    • पाठ 12: गति
    • पाठ 13: ऊर्जा
    • पाठ 14: प्रकाश
    • पाठ 15: वायु
    • पाठ 16: जल
    • पाठ 17: कंप्यूटर
    • पाठ 18: एम. एस. पेंट
    • पाठ 19: माइक्रोसॉफ्ट वर्ड 2016 एक परिचय
    • पाठ 20: चरणबद्ध सोच
    • पाठ 21: स्क्रैच
    • पाठ 22: पाइथन
    • पाठ 23: इंटेलिजेंस
  • कक्षा 7 विज्ञान भारती II सभी पाठ
    • पाठ 1: मानव, विज्ञान और प्रौद्योगिकी
    • पाठ 2: रेशों से वस्त्र तक
    • पाठ 3: पदार्थ की संरचना एवं प्रकृति
    • पाठ 4: भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन
    • पाठ 5: ऊष्मा एवं ताप
    • पाठ 6: पौधों में पोषण
    • पाठ 7: जन्तुओं में पोषण
    • पाठ 8: जीवों में श्वसन
    • पाठ 9: जन्तुओं एवं पौधों में परिवहन
    • पाठ 10: जीवों में उत्सर्जन
    • पाठ 11: पौधों में जनन
    • पाठ 12: लाभदायक एवं हानिकारक पौधे तथा जन्तु
    • पाठ 13: भोजन, स्वास्थ्य व रोग
    • पाठ 14: ध्वनि
    • पाठ 15: ऊर्जा
    • पाठ 16: प्रकाश
    • पाठ 17: बल एवं यंत्र
    • पाठ 18: स्थिर विद्युत
    • पाठ 19: जल
    • पाठ 20: वायु
    • पाठ 21: कंप्यूटर
    • पाठ 22: माइक्रोसॉफ्ट वर्ड का प्रयोग
    • पाठ 23: माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल
    • पाठ 24: तार्किक सोच
    • पाठ 25: स्क्रैच द्वारा कोडिंग
    • पाठ 26: पायथन टोकन्स
    • पाठ 27: आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस
  • कक्षा 8 विज्ञान भारती III सभी पाठ
    • पाठ 1: विज्ञान एवं तकनीकी के क्षेत्र मे नवीनतम प्रगति
    • पाठ 2: मानव निर्मित वस्तुएँ
    • पाठ 3: परमाणु की संरचना
    • पाठ 4: खनिज एवं धातु
    • पाठ 5: सूक्ष्मजीवों का सामान्य परिचय एवं वर्गीकरण
    • पाठ 6: कोशिका से अंग तंत्र तक
    • पाठ 7: जन्तुओं में जनन
    • पाठ 8: किशोरावस्था
    • पाठ 9: दिव्यांगता
    • पाठ 10: फसल उत्पादन
    • पाठ 11: बल तथा दाब
    • पाठ 12: प्रकाश एवं प्रकाश यंत्र
    • पाठ 13: विद्युत धारा
    • पाठ 14: चुम्बकत्व
    • पाठ 15: कार्बन एवं उसके यौगिक
    • पाठ 16: ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत
    • पाठ17: नेटवर्किंग और साइबर सुरक्षा
    • पाठ 18: एम एस वर्ड
    • पाठ 19: माइक्रो सॉफ्ट एक्सेल
    • पाठ 20: स्क्रैच द्वारा कोडिंग
    • पाठ 21: पाइथन मे यूजर इनपुट
    • पाठ 22: आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस
  • सामान्य विज्ञान के एक लाइन के प्रश्न उत्तर (General Science One liner Question Answer)
  • POSTS
  • About us (हमारे बारे में)
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer (अस्वीकरण)