कक्षा 1 से 8 ऑनलाइन क्विज़ (Science Quiz)- अभ्यास और मूल्यांकन
Vigyan Ruchi पर आपका स्वागत है! यहाँ हमने कक्षा 1 से लेकर 8 तक के छात्रों के लिए विषयवार और कक्षावार ऑनलाइन क्विज़ का एक बेहतरीन संग्रह तैयार किया है। ये सभी प्रश्नोत्तरी UP Board और NCERT के नवीनतम पाठ्यक्रम पर आधारित हैं।
गतिविधि आधारित शिक्षा (Learning by Doing) को ध्यान में रखते हुए, ये इंटरैक्टिव क्विज़ बच्चों के ज्ञान और आत्मविश्वास को बढ़ाने में मदद करते हैं। विज्ञान जैसे विषयों की गहरी समझ विकसित करने के लिए छात्र अपनी सुविधानुसार सरल, मध्यम और कठिन स्तर चुनकर अपनी तैयारी जाँच सकते हैं। नीचे अपनी कक्षा चुनें और आज ही अभ्यास शुरू करें!
कक्षा 6 विज्ञान भारती I ( chapter wise) सभी पाठों की ऑनलाइन क्विज़👇
कक्षा 6 विज्ञान (UP Board & NCERT) - सभी पाठों की ऑनलाइन क्विज़
दैनिक जीवन में विज्ञान
दैनिक जीवन मे विज्ञान की भूमिका। परंपरागत एवं वर्तमान परिप्रेक्ष्य मे घरेलू यातायात, चिकित्सा, संचार, मनोरंजन आदि क्षेत्र मे विज्ञान की भूमिका। विज्ञान के अविवेकपूर्ण उपयोग से उत्पन्न समस्याएं। भारतीय एवं अन्य देशों के वैज्ञानिकों का विज्ञान के क्षेत्र मे योगदान।
पदार्थ एवं पदार्थ के समूह
पदार्थ के वर्गीकरण की आवश्यकता एवं इसका आधार; समानता/असमानता के आधार पर पदार्थों का वर्गीकरण; अवस्था के आधार पर पदार्थों का वर्गीकरण; जल मे घुलनशीलता के आधार पर पदार्थों का वर्गीकरण; जल के सापेक्ष भार के आधार पर पदार्थों का वर्गीकरण; पारदर्शिता के आधार पर पदार्थों का वर्गीकरण; कठोरता के आधार पर पदार्थों का वर्गीकरण; चुम्बक के सापेक्ष व्यवहार के आधार पर पदार्थों का वर्गीकरण; अणु एवं परमाणु का संक्षिप्त विवरण।
पदार्थों का प्रथक्करण
तत्व, यौगिक और मिश्रण, मिश्रण के प्रकार, प्रथक्करण की आवश्यकता, प्रथक्करण की सामान्य विधियाँ - निथारना, ओसाना, बीनना, फटकना, चालना, थ्रेशिंग, ऊर्ध्वपातन, वाष्पीकरण, क्रिस्टलीकरण, चुंबकीय प्रथक्करण, अपकेन्द्रण, आसवन, क्रोमेटोग्राफी।
पास-पड़ोस में होने वाले परिवर्तन
विभिन्न प्रकार के परिवर्तन - मंद एवं तीव्र परिवर्तन, अनुकूल एवं प्रतिकूल परिवर्तन, नियमित एवं अनियमित परिवर्तन, प्रत्यावर्तित एवं अप्रत्यावर्तित परिवर्तन, भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन, प्राकृतिक एवं कृत्रिम परिवर्तन, नियंत्रित एवं अनियंत्रित परिवर्तन, जटिल एवं सरल परिवर्तन, परिवर्तन मे होने वाली आपसी प्रतिक्रियाएं, परिवर्तन के लिए ऊर्जा की आवश्यकता।
तन्तु से वस्त्र तक
पादप रेशे (कपास व जूट), रेशेदार पौधे के उत्पादन के लिए भूमि का प्रकार, सूती धागे की कताई, धागे से वस्त्र, बंधाई व बुनाई, वस्त्र सामग्री के इतिहास का परिचय।
जीव जगत
सजीवों के लक्षण, सजीव एवं निर्जीव मे अंतर, कोशिका एवं सूक्ष्म जीवों का सामान्य परिचय, पौधों के विभिन्न अंगों का रूपांतरण, पौधों मे भोजन संग्रह, पौधों मे सहारा आरोहण; जीवों का वर्गीकरण - जन्तु व वनस्पति के आधार पर, पौधों का वर्गीकरण - पुष्पी एवं अपुष्पी पौधे, शाक झाड़ी एवं वृक्ष, एक वर्षीय द्विवर्षीय व बहुवर्षीय पौधे, जंतुओं का वर्गीकरण।
जीवों मे अनुकूलन
सजीवों में अनुकूलन वास स्थान के आधार पर; स्थलीय सजीवों मे अनुकूलन; जलीय सजीवों मे अनुकूलन; मरुस्थलीय सजीवों मे अनुकूलन; वायवीय अनुकूलन; सजीवों मे अनुकूलन और रूपांतरण - परिस्थिति के अनुसार।
जन्तु की संरचना व कार्य
जन्तु की बाह्य संरचना का सामान्य परिचय; जन्तुओ के विभिन्न अंगों के कार्य; ज्ञानेंद्रियाँ; विभिन्न आकार के जन्तु; पाचन अंग; श्वसन अंग; हृदय; वृक्क; जनन अंग; मस्तिष्क एवं नाड़ियाँ (तंत्रिका); कान और आँख की संरचना; मानव कंकाल; अक्षीय एवं अनुबंधीय कंकाल, संधि, उपास्थि, कंकाल के कार्य; विभन्न जंतुओं मे गमन, पंख।
भोजन एवं स्वास्थ्य
भोजन की आवश्यकता एवं कार्य; भोजन के स्रोत - पादप और जन्तु; पोषण; पोषक तत्व - कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन, खनिज लवण, जल एवं रेशे; विटामिन - स्रोत, कमी से उत्पन्न रोग व रोग के लक्षण; खनिज लवण; संतुलित आहार; कुपोषण का प्रभाव; स्वास्थ्य; भोजन तथा स्वास्थ्य मे संबंध।
स्वास्थ्य एवं स्वच्छता
व्यक्तिगत स्वच्छता; शौच के बाद सफाई; सार्वजनिक या सामाजिक स्वच्छता; कचरों का निपटान; स्वच्छता एवं सफाई का महत्व; शौचालय का प्रयोग एवं महत्व; अपने परिवेश को स्वच्छ बनाने के प्रयास; स्वच्छ भारत के लिए जागरूकता अभियान।
मापन
मापन की आवश्यकता; मानक मात्रक की आवश्यकता; मापन पद्धति; लंबाई का मापन; द्रव्यमान का मापन; समय का मापन; ताप का मापन; क्षेत्रफल का मापन; आयतन का मापन; द्रव के आयतन का मापन; मापन के विभिन्न उपकरणों का प्रयोग।
गति
विराम तथा गति अवस्था; गति के प्रकार - सरल रेखीय, दोलन, घूर्णन, वृत्तीय, आवर्ती; दूरी तथा विस्थापन; चाल, औसत चाल; ग्राफ; समय दूरी ग्राफ।
कार्य तथा ऊर्जा
कार्य की अवधारणा; ऊर्जा की अवधारणा; कार्य तथा ऊर्जा मे संबंध; ऊर्जा के भिन्न रूप और उनका आपस मे रूपांतरण; ऊर्जा के स्रोत - नवीकरणीय व अनवीकरणीय; ईंधन; भोजन, बायोगैस, सौर ऊर्जा, वायु ऊर्जा, जल ऊर्जा।
प्रकाश
प्रकाश के स्रोत - मानव निर्मित व कृत्रिम; दीप्त व अदीप्त वस्तुएं; प्रकाश का संचरण; पारदर्शी, अपारदर्शी व पारभासी; छाया, प्रच्छाया व उपछाया; ग्रहण - सूर्य ग्रहण व चंद्र ग्रहण।
वायु
वायु; वायु के गुण; वायु का संघठन, वायु मे उपस्थित ऑक्सीजन की उपयोगिता व आवश्यकता; ओज़ोन परत।
जल
जल की आवश्यकता; जल की उपयोगिता; जल के स्रोत; जल के भौतिक गुण व अवस्थाएं; मृदु एवं कठोर जल; जल मे अशुद्धियाँ; जल की अशुद्धियो का शोधन - तलछटीकरण, छानना, क्लोरीनीकरण, जल शोधन संयंत्र।
कंप्यूटर
कंप्यूटर का परिचय; कंप्यूटर का विकास और पीढ़ियाँ; कंप्यूटर के प्रकार; कंप्यूटर के भाग - हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर; इनपुट डिवाइस, आउट्पुट डिवाइस, सीपीयू, स्टॉरिज डिवाइस, मेमोरी; विंडोज़ मे कंप्यूटर को ऑन और ऑफ करना; कंप्यूटर उपयोग के क्षेत्र।
एम. एस. पेंट
एम. एस. पेंट का परिचय; एम. एस. पेंट को स्टार्ट करना, पेंट विंडो; Ribbon - टूल्स; फाइल को सुरक्षित करना और सुरक्षित फाइल को खोलना; एम. एस. पेंट का उपयोग।
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड का परिचय; माइक्रोसॉफ्ट वर्ड की विशेषता; माइक्रोसॉफ्ट वर्ड को ओपन करना; माइक्रोसॉफ्ट वर्ड इन्टरफेस विंडो का परिचय; माइक्रोसॉफ्ट वर्ड डॉक्यूमेंट को सेव करना और उसको ओपन करना; टेक्स्ट एडिटिंग; सामान्य शॉर्टकट।
चरणबद्ध सोंच
चरणबद्ध सोंच का परिचय; मुख्य चरण और उदाहरण; एल्गोरिदम का परिचय; एल्गोरिदम के उदाहरण।
स्क्रैच
प्रोग्रामिंग लैंग्वेज और उसके प्रकार; स्क्रैच का परिचय; ड्रैग एण्ड ड्रॉप प्रक्रिया; ब्लॉक निर्मित कोड को चलाना; स्प्राइट; निर्देशों को विशेष क्रम मे उपयोग।
पाइथन (Python)
पाइथन का परिचय; पोग्रामिंग लैंग्वेज; पाइथन की विशेषताएं; प्रिन्ट स्टेटमेंट का प्रयोग; Python मे data type और उनके प्रकार; वेरिएबल्स।
इंटेलिजेंस
इंटेलिजेंस की अवधारणा; ह्यूमन इंटेलिजेंस की अवधारणा; आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की अवधारणा; ह्यूमन इंटेलिजेंस और आर्टिफिशियल में अंतर व समानता; दैनिक जीवन मे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग।
कक्षा 7 विज्ञान भारती II ( chapter wise)👇सभी पाठों की ऑनलाइन क्विज़
कक्षा 7 विज्ञान (UP Board & NCERT) - सभी पाठों की ऑनलाइन क्विज़
मानव, विज्ञान और प्रौद्योगिकी
प्रौद्योगिकी, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास से मानव जीवन मे परिवर्तन, औद्योगिक क्रांति, जनसंचार के क्षेत्र मे क्रांति, कृषि क्रांति, कंप्यूटर, इंटरनेट, ईमेल, मोबाईल व स्मार्टफोन, ईंधन, चिकित्सा, राष्ट्रीय सुरक्षा व युद्ध के क्षेत्र मे विज्ञान व प्रौद्योगिकी के कारण परिवर्तन; कृषि क्रांतियाँ; विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लाभ एवं हानियाँ।
रेशों से वस्त्र तक
पौधे एवं जंतुओं से प्राप्त रेशे; ऊन प्रदान करने वाले जन्तु; ऊन तैयार करने की विधि - (भेड़ पालन और प्रजनन, भेड़ों के बालों की कटाई, अभिमार्जन, छँटाई, कताई, रंगाई और धागा बनाना); ऊन उद्योग और सॉर्टस रोग; रेशम; कीट का जीवन चक्र; रेशम कीट पालन तथा कोकून से रेशम प्राप्त करना; दैनिक जीवन मे ऊन व रेशम की उपयोगिता।
पदार्थ की संरचना एवं प्रकृति
पदार्थ के निर्माण की मौलिक इकाई; पदार्थ की अवस्थाएं; पदार्थ की आणविक संरचना; तत्व एवं यौगिक; रसायन की भाषा; तत्वों के प्रतीक; रासायनिक सूत्र (तत्व का अणु सूत्र, यौगिक का अणु सूत्र); कुछ प्रमुख तत्वों व यौगिकों के अणुसूत्र नाम सहित।
भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन
भौतिक परिवर्तन और उनके उदाहरण एवं उपयोग; रासायनिक परिवर्तन और उनके उदाहरण एवं उपयोग; भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तनों मे अंतर; क्रिस्टलीकरण, कॉपर सल्फेट के क्रिस्टल प्राप्त करना।
ऊष्मा एवं ताप
ताप का मापन; तापमापी या थर्मामीटर - प्रयोगशाला व डॉक्टरी, तापमापी से ताप नापना; ऊष्मा की अवधारणा; ऊष्मा का मापन एवं निर्भरता; ऊष्मा स्थानांतरण की विधियाँ - चालन, संवहन तथा विकिरण; ऊष्मा के सुचालक तथा कुचालक; पदार्थ की अवस्था परिवर्तन; गलनांक; क्वथनांक; ठोस द्रव तथा गैसों पर ऊष्मा का प्रभाव; दैनिक जीवन मे ऊष्मा का प्रभाव।
पौधों में पोषण
प्रकाश संश्लेषण; प्रकाश संश्लेषण हेतु आवश्यक परिस्थितियाँ; परपोषी पौधे; मृतोपजीवी पौधे; परजीवी पौधे।
जंतुओं में पोषण
पोषण की आवश्यकता; भोजन अंतर्ग्रहण की विधियां; मानव में पाचन; मानव में विभिन्न प्रकार के दांत; मुख्य पाचक अंग, पाचक रस; घास खाने वाले जंतुओं में पाचन; अमीबा एवं हाइड्रा में संभरण एवं पाचन।
जीवों में श्वसन
श्वसन; श्वसन दर; श्वसन की आवश्यकता; मानव का श्वसन तंत्र; मानव मे श्वसन प्रक्रिया; श्वासोच्छ्वास और श्वसन मे अंतर; अन्य जंतुओं (मछली, कॉकरोच) मे श्वसन प्रक्रिया व श्वसन अंग; पौधों मे श्वसन।
जन्तुओ एव पौधों मे परिवहन
मनुष्य मे परिसंचरण तंत्र; हृदय; रुधिर वाहिनियाँ; रुधिर; रुधिर कणिकाएं; रुधिर प्लेटलेट्स और प्लाज्मा; रुधिर का जमना और इसके लाभ; रुधिर वर्ग एवं इसका महत्व; रुधिर बैंक; पौधों मे परिवहन।
जीवो में उत्सर्जन
उत्सर्जन की आवश्यकता; मानव का उत्सर्जन तंत्र; अन्य जंतुओं के उत्सर्जन अंग एवं उत्सर्जी पदार्थ; पौधों में उत्सर्जन, बिंदुस्राव व अन्य उत्सर्जी पदार्थ।
पौधों में जनन
जनन की विधियां; मुकुलन द्वारा प्रजनन; खंडन द्वारा प्रजनन; बीजाणु निर्माण; वर्धी प्रजनन या कायिक प्रवर्धन; लैंगिक जनन; पुष्प (एकलिंगी, द्विलिंगी) एवं उसके भाग; पुंकेसर व स्त्रीकेसर; परागण; परागकणों का अंकुरण और निषेचन; बीजों का प्रकीर्णन।
लाभदायक एवं हानिकारक पौधे तथा जंतु
हानिकारक पौधे (खुजली पैदा करने वाले, जहरीले, मादक पदार्थ प्रदान करने वाले तथा रोग उत्पन्न करने वाले); हानिकारक जंतु (रोग वाहक, टिड्डी, चूहे, तोता, नीलगाय, मक्खी, मच्छर, पिस्सू, खटमल); लाभदायक पौधे; भोजन प्रदान करने वाले पौधे; रेशे प्रदान करने वाले पौधे; औषधि प्रदान करने वाले पौधे; इमारती लकड़ी प्रदान करने वाले पौधे; लाभदायक जंतु; खाद्य पदार्थ प्रदान करने वाले जंतु; शहद, रेशम तथा लाख प्रदान करने वाले जंतु; अन्य सहायक जंतु।
भोजन स्वास्थ्य एवं रोग
भोजन की आवश्यकता, भोजन के परिरक्षण की आवश्यकता, भोजन का खराब होना (कवक, जीवाणु, यीस्ट, रोडंट व कीट पतंगे द्वारा), भोजन के परिरक्षण की विधियां (निर्जलीकरण, उबालना, हिमीकरण और प्रशीतन, रासायनिक पदार्थों का उपयोग, डिब्बाबंदी, पाश्चुरीकरण); भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने के उपाय; खराब भोजन एवं दूषित जल से होने वाले रोग; संचारी तथा असंचारी रोग; संक्रामक रोग उनके रोगाणु रोग के लक्षण एवं बचाव के उपाय की तालिका; महामारी।
ध्वनि
ध्वनि की उत्पत्ति; विभिन्न वाद्य यंत्रों से ध्वनि उत्पन्न करने के उपाय; कंपन, आवर्तकाल, आवृत्ति तथा आयाम; ध्वनि की प्रबलता एवं तारत्व; ध्वनि के प्रकार; ध्वनि का संचरण (ठोस, द्रव, गैस में); ध्वनि का परावर्तन; प्रतिध्वनि तथा गूंज; सुस्वर और शोर।
ऊर्जा
यांत्रिक ऊर्जा; स्थितिज ऊर्जा; गतिज ऊर्जा; ऊर्जा का रूपांतरण (यांत्रिक ऊर्जा, ऊष्मीय ऊर्जा, ध्वनि ऊर्जा, प्रकाश ऊर्जा, विद्युत ऊर्जा, रासायनिक ऊर्जा का रूपांतरण); ऊर्जा रूपांतरण के कुछ अन्य तथ्य; ऊर्जा के न्याय संगत प्रयोग हेतु प्रोत्साहन।
प्रकाश
प्रकाश की किरणें (समांतर प्रकाश किरण पुंज, अभिसारी प्रकाश किरण पुंज, अपसारी प्रकाश किरण पुंज); प्रकाश का परावर्तन; परावर्तन के नियम; प्रतिबिंब का बनना; पार्श्व परिवर्तन (Lateral inversion); गोलीय दर्पण (वक्रता केंद्र, वक्रता त्रिज्या, ध्रुव, मुख्य अक्ष, दर्पण का द्वारक, मुख्य फोकस, फोकस दूरी); अवतल तथा उत्तल दर्पण से प्रतिबिंब का बनना; गोलीय दर्पण के उपयोग।
बल एवं यंत्र
बल; बल के प्रभाव; बल के प्रकार; संपर्क बल (पेशीय, घर्षण); असंपर्क बल (गुरूत्वीय बल, चुंबकीय बल, विद्युतीय बल); घर्षण बल का दैनिक जीवन में उपयोग; घर्षण बल से हानि; घर्षण बल को अधिक और कम करने के उपाय; मशीन, सरल मशीन तथा उनके प्रकार; उत्तोलक; मशीनों की देखभाल एवं रखरखाव।
स्थिर विद्युत
घर्षण द्वारा वस्तुओं का आवेशन; आवेशित वस्तुओं के बीच प्रतिकर्षण और आकर्षण; आवेशों का प्रकार; सुचालक तथा कुचालक; स्थिर विद्युत प्रेरण; आकाशीय विद्युत (तड़ित), तड़ित आघात तथा इसके लाभ हानि, तड़ित चालक; तड़ित आघात से सुरक्षा के उपाय।
जल
जल का संगठन; जल के भौतिक एवं रासायनिक गुण; विलायक के रूप में जल; जल का खारापन; जल की कठोरता - स्थाई कठोरता, अस्थाई कठोरता, कठोरता दूर करने के उपाय; जल प्रदूषण, जल प्रदूषण के मुख्य कारक व हानिकारक प्रभाव; जल प्रदूषण की रोकथाम तथा नियंत्रण, सीवेज शोधन संयंत्र; जल संरक्षण, जल का संग्रह।
वायु
हम कैसे जानेंगे कि हमारे आसपास वायु है; वायु में विभिन्न गैसों का प्रतिशत; वायु में जलवाष्प की उपस्थिति; वायु में ठोस कणों की उपस्थिति; धुएं में ठोस कणों की उपस्थिति; वायु के घटकों का उपयोग; अग्निशामक यंत्र; वायु प्रदूषण के कारक तथा इनसे मानव जीवन में पड़ने वाले प्रभाव; ग्रीन हाउस प्रभाव; अम्ल वर्षा।
कंप्यूटर
विंडोज में फोल्डर एवं सब फोल्डर का निर्माण करना; फाइल को फोल्डर में सहेजना; इंटरनेट क्या है; वर्ल्ड वाइड वेब, वेबसाइट्स, ब्राउज़र, यूआरएल, ब्राउज़र का उपयोग; ई-मेल; ईमेल अकाउंट बनाना और ईमेल भेजना (जीमेल पर); शैक्षिक एप्स का शिक्षण अधिगम में प्रयोग (ई पाठशाला, दीक्षा ऐप); सुरक्षित इंटरनेट खोज के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातें।
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड का प्रयोग
माइक्रोसॉफ्ट मे टेक्स्ट फॉर्मेटिंग, फोंट सेक्शन, पैराग्राफ फॉर्मेटिंग, बुलेट्स और नंबरिंग।
माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल
एमएस एक्सेल का परिचय; इसकी विशेषताएं व कार्य करना; वर्कबुक बनाना; सेल में डाटा दर्ज करना; वर्क बुक को सेव करना; ऑटोफिल का प्रयोग; फॉर्मूला एवं फंक्शन का प्रयोग; सेल संदर्भों का प्रयोग; वर्कशीट को प्रिंट करना।
तार्किक सोच
तार्किक सोच का परिचय व मुख्य चरण, तार्किक सोच की अवधारणा, एल्गोरिथम व उदाहरण, फ्लोचार्ट और उनके घटक।
स्क्रैच द्वारा कोडिंग
स्क्रैच प्लेटफार्म का परिचय; स्क्रैच की मुख्य विशेषताएं; लूप्स; डिबगिंग; एनीमेशन।
पाइथन टोकन
पाइथन का परिचय; पाइथन टोकन्स; कीवर्ड्स; आईडेंटिफायर; ऑपरेटर्स; डीलिमिटर्स।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का विकास/इतिहास; मनुष्य और मशीनों में सीखने की प्रक्रिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रकार; क्षमता के आधार पर AI के प्रकार (narrow, AGI, ASI); कार्य क्षमता के आधार पर AI के प्रकार (रिएक्टिव मशीन, लिमिटेड मेमोरी, थ्योरी ऑफ़ माइंड, सेल्फ अवेयरनेस); आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का दैनिक जीवन में प्रयोग।
कक्षा 8 विज्ञान भारती III ( chapter wise)👇सभी पाठों की ऑनलाइन क्विज़
कक्षा 8 विज्ञान (UP Board & NCERT) - सभी पाठों की ऑनलाइन क्विज़
विज्ञान एवं तकनीकी के क्षेत्र मे नवीनतम प्रगति
संचार के क्षेत्र मे नवीनतम प्रगति; शिक्षा मे सूचना और संचार प्रौद्योगिकी के क्षेत्र मे नवीनतम प्रगति; अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र मे नवीनतम प्रगति; रक्षा एवं प्रतिरक्षा के क्षेत्र मे नवीनतम प्रगति; चिकित्सा के क्षेत्र मे नवीनतम प्रगति; कृषि के क्षेत्र मे नवीनतम प्रगति; परिवहन के क्षेत्र मे नवीनतम प्रगति; विनिर्माण के क्षेत्र मे नवीनतम प्रगति; ऊर्जा के क्षेत्र मे नवीनतम प्रगति; व्यापार एवं वाणिज्य के क्षेत्र मे नवीनतम प्रगति; ई-गवर्नेंस के क्षेत्र मे नवीनतम प्रगति।
मानव निर्मित वस्तुएं
मानव निर्मित वस्तुओं की उपयोगिता (वस्त्र, भवन निर्माण, घरेलू कार्य, कृषि, औषधियाँ); संश्लेषित रेशे; प्लास्टिक (थर्मोप्लास्टिक, थर्मोसेटिंग प्लास्टिक); प्लास्टिक और पर्यावरण; प्लास्टिक की उपयोगिता; कांच - कांच के प्रकार तथा उनको रंगीन बनाने मे प्रयुक्त रसायन और उपयोग; मृतिका; साबुन क्या है; अपमार्जक क्या है।
परमाणु की संरचना
परमाणु पदार्थ की मूलभूत इकाई; डाल्टन का परमाणु सिद्धांत; जे. जे. थॉमसन का परमाणु मॉडल; नील्स बोर का परमाणु मॉडल; परमाणु संख्या या परमाणु क्रमांक; द्रव्यमान संख्या; समस्थानिक; आयनों का बनना; संयोजकता।
खनिज एवं धातु
खनिजों का सामान्य परिचय; अयस्क; भारत मे खनिज की उपलब्धता; धातुओं एवं अधातुओं के भौतिक गुण - भौतिक अवस्था (कठोरता, चमक, आघातवर्धनीयता, तन्यता, चालकता); धातुओं एवं अधातुओं के रासायनिक गुण - ऑक्सीजन से अभिक्रिया, जल के साथ अभिक्रिया, अम्ल के साथ अभिक्रिया; धातु-अधातु मे अंतर; धातुओं का घरेलू एवं औद्योगिक उपयोग; धातुओं का संक्षारण; धातुओं को संक्षारण से कैसे बचाया जा सकता है; मिश्र धातु एवं उसके गुण - पीतल, कांसा, सोल्डर, स्टेनलेस स्टील, पिग आयरन।
सूक्ष्म जीवों का सामान्य परिचय एवं वर्गीकरण
सूक्ष्म जीवों का सामान्य परिचय एवं उनकी उपस्थिति; सूक्ष्म जीवों का वर्गीकरण; जीवाणु; विषाणु; प्रोटोजोआ; कवक; शैवाल; उपयोगी सूक्ष्म जीव और उनका प्रभाव; सूक्ष्मजीवों के हानिकारक प्रभाव से बचाव; विसंक्रमण (Sterilization); मानव मे सूक्ष्मजीवों से होने वाले रोग, रोगकारक, संचरण का तरीका, बचाव के उपाय; पौधों मे सूक्ष्मजीवों से होने वाले रोग, रोगकारक; टीकाकरण; एड्स।
कोशिका से अंगतन्त्र तक
कोशिका; कोशिका की संरचना; प्रमुख कोशिकांग एवं उनके कार्य; पादप कोशिका एवं जन्तु कोशिका मे अंतर; पादप ऊतक एवं उनके प्रकार; जन्तु ऊतक एवं उनके प्रकार; तंत्रिका तंत्र; अन्तः स्रावी ग्रंथियां एवं उनसे निकलने वाले हॉर्मोन; पौधों मे समन्वयन एवं पादप हॉर्मोन।
जंतुओं मे जनन
जंतुओं मे अलैंगिक जनन; जंतुओं मे लैंगिक जनन; मानव मे जननांग एवं निषेचन; मानव मे भ्रूण का परिवर्धन; जरायुज एवं अंडयुज।
किशोरावस्था
किशोरावस्था मे शारीरिक बदलाव; द्वितीयक लैंगिक लक्षण; प्रजनन एवमं जनन स्वास्थ्य; लिंग निर्धारण; किशोरावस्था मे पोषण का महत्व; किशोरावस्था मे कुपोषण के कारण; स्वास्थ्य पोषण योजनाएं; धूम्रपान एवं मादक द्रव्यों के दुष्प्रभाव; जनसंख्या वृद्धि के कारण एवं कुप्रभाव; परिवार कल्याण कार्यक्रम, मिशन इंद्रधनुष, जननी सुरक्षा योजना, राष्ट्रीय एम्बुलेंस सेवा।
दिव्यांगता
दिव्यांगता या अक्षमता; दिव्यांगता के कारण एवं लक्षण; दिव्यांगता के प्रकार; चोट लगने पर प्राथमिक उपचार, प्राथमिक उपचार पेटी; दिव्यांगता के प्रति राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रयास; अंतर्राष्ट्रीय विकलांगता विकास कंसोरटियम (IDDC); दिव्यांगजनों के प्रति सामाजिक दायित्व।
फसल उत्पादन
मिट्टी तैयार करना; बीजों का चुनाव एवं बुआई; मृदा के पोषक तत्व, उर्वरक - मुख्य पोषक तत्व, गौण पोषक तत्व, सूक्ष्म पोषक तत्व; नाइट्रोजन चक्र एवं नाइट्रोजन स्थिरीकरण; फसलों की सिंचाई; खरपतवार नियंत्रण; कटाई एवं मड़ाई; भंडारण; हरित क्रांति एवं फसल समुन्नति; जंतुओं से प्राप्त खाद्य पदार्थ; दुग्ध उत्पादन; कुक्कुट पालन; मत्स्य पालन।
बल तथा दाब
बल; दाब; दैनिक जीवन मे दाब का प्रभाव; वायुमंडलीय दाब; वायुदाब का मापन एवं प्रभाव; वायुदाब के उपयोग (जल पंप, साइकिल पंप, फुटबाल पंप आदि मे); घनत्व; उत्प्लावन बल एवं आर्कमिडीज का सिद्धांत; प्लवन; द्रव का दाब।
प्रकाश एवं प्रकाश यंत्र
प्रकाश का अपवर्तन ; अपवर्तन का सत्यापन ( कांच के गुटके द्वारा ); अपवर्तन के नियम ; अपवर्तन पर निर्भर कुछ सामान्य घटनाएं -( पानी मे पेंसिल का टेड़ा दिखाई देना , तलब की गहराई उसकी वास्तविक गहराई से काम प्रतीत होना , तारों का टिमटिमाना, ; प्रिज्म द्वारा प्रकाश का अपवर्तन ; कांच के प्रिज्म द्वारा श्वेत प्रकाश का विक्षेपण ; लेंस से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य ( मुख्य अक्ष , प्रकाशिक केंद्र , मुख्य फोकस ,वक्रता त्रिज्या व केंद्र आदि ); उत्तल लेंस से प्रतिबिंब का बनना ; अवतल लेंस से प्रतिबिंब का बनना ; प्रकाशिक यंत्र - सूक्ष्मदर्शी , दूरदर्शी ; मानव नेत्र ; दृष्टि दोष ; फोटग्रैफिक कैमरा तथा मानव नेत्र से इसकी तुलना
विद्युत धारा
विद्युत धारा की परिभाषा एवं मात्रक; विद्युत धारा के स्रोत - विद्युत सेल व विद्युत जनित्र; विद्युत सेल के प्रकार - प्राथमिक और द्वितीयक सेल; विभवांतर एवं प्रतिरोध; विद्युत धारा के प्रभाव - ऊष्मीय, चुंबकीय, रासायनिक और प्रकाशिक प्रभाव; विद्युत परिपथ, उसके अवयव और उनके प्रतीक; विद्युत चालक एवं विद्युत रोधी पदार्थ; घरेलू विद्युत उपकरणों के प्रयोग मे सावधानियाँ; अमीटर एवं वोल्ट मीटर।
चुम्बकत्व
चुंबक व उसके प्रकार - प्राकृतिक-कृत्रिम चुंबक, स्थाई-अस्थाई चुंबक, दंड चुंबक, नाल चुंबक, चुंबकीय सुई, चुंबकीय कम्पास; चुंबक के गुण; चुंबक का रखरखाव; चुंबक के उपयोग; चुंबकीय क्षेत्र एवं प्रभाव; चुंबकीय बल रेखाएं; विद्युत धारा तथा चुम्बकत्व; विद्युत चुंबक; विद्युत घंटी; पृथ्वी का चुंबक की भांति व्यवहार।
कार्बन और उसके यौगिक
कार्बन की उपस्थिति; कार्बन की उपस्थिति - यौगिक के रूप मे; कार्बन की उपस्थिति मुक्त रूप मे (अपररूप - क्रिस्टलीय व अक्रिस्टलीय); ग्रेफ़ाइट, हीरा व फुलरीन की संरचना; हाइड्रोकार्बन - संतृप्त व असंतृप्त; मेथेन; कार्बन ईंधन का आवश्यक अवयव; ईंधन के स्रोत - जैव द्रव्यमान, कच्चे तेल के कुएं, कोयले की खान, घरेलू ईंधन, औद्योगिक ईंधन, इंजन ईंधन, रॉकेट ईंधन; पेट्रोलियम - ईंधन व अन्य उत्पाद का प्रमुख स्रोत; पेट्रोलियम का शोधन; कोयला व उससे प्राप्त ईंधन; दहन; ज्वलन ताप क्या है; दहन के कारण पर्यावरण पर प्रभाव।
ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत
ऊर्जा के विभिन्न स्रोत; सीमित अथवा अनवीकरणीय ऊर्जा के स्रोत; असीमित अथवा नवीकरणीय ऊर्जा के स्रोत; नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों का विकास एवं उपयोग; सौर ऊर्जा पर आधारित युक्तियाँ - सोलर कूकर, सौर सेल, सौर जल ऊष्मक; पवन ऊर्जा; जल ऊर्जा; समुद्री ज्वार भाटा से ऊर्जा; जैविक पदार्थ ऊर्जा के स्रोत; नाभिकीय ऊर्जा या परमाणु ऊर्जा; हमारे जीवन के लिए ऊर्जा की आवश्यकता; ऊर्जा संरक्षण।
नेटवर्किंग और साइबर सुरक्षा
कंप्यूटर नेटवर्किंग और उसके प्रकार - LAN, MAN, WAN; क्लाउड कम्प्यूटिंग; साइबर सुरक्षा व उसके प्रकार; अप्लीकेशन सुरक्षा, नेटवर्क सुरक्षा, क्लाउड सुरक्षा, IOT सुरक्षा, मोबाईल सुरक्षा; साइबर नैतिकताएं - क्या करें, क्या न करें।
एम. एस. वर्ड
वर्ड डॉक्यूमेंट मे इमेज लगाना; वर्ड मे टेबल का प्रयोग करना; वर्ड मे स्पेलिंग एवं ग्रामर चेक; वर्ड को प्रिन्ट करना; एम. एस. वर्ड के कीबोर्ड शॉर्टकट।
माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल
रो (Row) और कॉलम (Column) इन्सर्ट करना; रो (Row) और कॉलम (Column) डिलीट करना; रो (Row) और कॉलम (Column) का आकार बदलना; रो (Row) और कॉलम (Column) को छिपाना और पुनः प्रदर्शित करना; रो (Row) और कॉलम (Column) को हाइलाइट करना; माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल मे किसी डाटा की सॉर्टिंग और फिलटरिंग करना; माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल पर चार्ट और ग्राफ बनाना और उनको संशोधित करना।
स्क्रैच द्वारा कोडिंग
स्क्रैच (Scratch) का परिचय; कंडीशनल (Conditionals); स्क्रैच मे कंडीशनल (Conditionals) ब्लॉक; वेरिएबल (Variable); स्क्रैच मे वेरिएबल (Variable) बनाना; स्क्रैच पर जंपिंग खेल की कोडिंग।
पाइथन मे यूजर इनपुट
यूजर से इनपुट कैसे लेते हैं? विभिन्न प्रकार के गणितीय प्रश्नों को जैसे आयत का क्षेत्रफल, साधारण ब्याज, किसी संख्या का वर्ग आदि पाइथन कोड का प्रयोग करते हुए यूजर इनपुट की सहायता से हल करना।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
डेटा, डेटासेट और डेटाबेस; डेटासेट और डेटाबेस मे अंतर; डेटा के प्रकार; डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस; डेटा साइंस; डेटा विश्लेषण; आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लाभ; आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से हानियाँ; आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की सीमाएं; आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के नैतिक मूल्य।
