“शिक्षा जीवन की तैयारी नहीं है; शिक्षा ही जीवन है।” ~ जॉन डेवी
यूपी बोर्ड कक्षा 8 विज्ञान भारती III पाठ 8: किशोरावस्था (Q&A व क्विज़)
– अभ्यास प्रश्न –
1. निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प छांटकर अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिए –
(क) किशोरावस्था की अवधि है-
(अ) 0-5 वर्ष
(ब) 6-11 वर्ष
(स) 11-19 वर्ष ✅
(द) 20-50 वर्ष
(ख) एस्ट्रोजन है-
(अ) अंतः स्रावी ग्रन्थि
(ब) स्त्री हार्मोन ✅
(स) पुरुष हार्मोन
(द) प्रजनन विधि
(ग) सामान्यतः ऋतुस्राव आरम्भ होता है-
(अ) 11 – 13 वर्ष मे ✅
(ब) 20-25 वर्ष में
(स) 45-50 वर्ष में
(द) कभी नहीं
(घ) किशोरावस्था में स्वास्थ्य पोषण से सम्बन्धित योजनाएँ हैं-
(अ) समेकित बाल विकास कार्यक्रम
(ब) राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम
(स) सर्वशिक्षा अभियान ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस
(द) उपरोक्त सभी ✅
(ङ) विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है-
(अ) 31 मई
(ब) 5 जून
(स) 11 जुलाई ✅
(द) 13 अक्टूबर
2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
उत्तर-
(क) जनन परिपक्कता किशोरावस्था में आती है।
(ख) किशोरों के गले में स्वर यंत्र के उभार को कंठमणि कहा जाता है।
(ग) युग्मनज का पोषण गर्भाशय में होता है।
(घ) अधिक मदिरा का सेवन, व्यक्ति के तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है।
(ङ) मिशन इन्द्रधनुष का उद्देश्य सभी बच्चों का टीकाकरण करना है।
3. निम्नलिखित कथनों में सही कथन पर सही (✅) और गलत कथन पर गलत (❌) का चिन्ह लगाइए –
उत्तर-
(क) पहले ऋतुस्राव को रजोदर्शन कहते हैं। (✅)
(ख) द्वितीयक लैंगिक लक्षण शैशवास्था में दिखाई देते हैं। (❌)
(ग) लिंग गुणसूत्र (X) सिर्फ स्त्रियों में पाया जाता है। (❌)
(घ) पुरुष हार्मोन टेस्टोस्टेरॉन है। (✅)
(ङ.) धुम्रपान अधिक करने से श्वास सम्बन्धी रोग हो जाते हैं। (✅)
4. स्तम्भ ‘क’ के कथनों को स्तम्भ ‘ख’ के कथनों से सुमेलित कीजिए –
उत्तर-
5. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक तथा मानसिक परिवर्तनों का उल्लेख कीजिए?
उत्तर – किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक परिवर्तन-
1 लंबाई में वृद्धि होना।
2 स्वर में बदलाव होना।
3 जननांगों में परिपक्वता आना।
4 स्वेद एवं तेल ग्रंथियां सक्रिय होना।
किशोरावस्था मैं होने वाले मानसिक परिवर्तन-
1 अधिक सचेत होना
2 अधिक संवेदनशील होना ।
3 अधिक भावुक होना ।
4 तर्क वितर्क करना ।
(ख) द्वितीयक लैंगिक लक्षण किसे कहते हैं तथा ये किस प्रकार नियंत्रित होते हैं?
उत्तर- ऐसे शारीरिक लक्षण जो किशोरावस्था के समय उत्पन्न होते हैं उन्हें द्वितीयक लैंगिक लक्षण कहते हैं। जैसे – लड़कों के चेहरे पर दाढ़ी व मूंछ तथा सीने पर बाल उगना आदि तथा लड़कियों मे स्तनों का विकास , जांघ के ऊपरी भाग मे बाल जाते हैं। द्वितीयक लैंगिक लक्षण ‘हॉर्मोन’ के कारण होते हैं जो अन्तः स्रावी ग्रंथियों द्वारा स्रावित होते हैं।
(ग) किशोरावस्था में व्यक्तिगत सफाई के महत्त्व को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर- किशोरावस्था मे स्वेद व तेल ग्रंथियों की सक्रियता से तथा लसकियों मे ऋजुस्राव के कारण बहुत सी दुर्गंध आने लगती है तथा की प्रकार की बीमारियों का भी खतरा रहता है । इसलिए किशोरावस्था मे व्यक्तिगत सफाई बहुत ही महत्वपूर्ण है।
(घ) युग्मज में लिंग निर्धारण किस प्रकार होता है? समझाइए।
उत्तर- प्रत्येक मनुष्य की कोशिकाओं मे 23 जोड़ी गुणसूत्र होते हैं जिनमे से 22 जोड़ी स्त्री तथा पुरुष दोनों मे समान होते हैं लेकिन 23 वीं जोड़ी मे स्त्रियों मे XX गुणसूत्र तथा पुरुषों मे XY गुणसूत्र होते हैं । यदि निषेचन के समय X गुणसूत्र Y गुणसूत्र से मिलता है तो XY बच्चा लड़का होगा और यदि X गुणसूत्र Y गुणसूत्र से मिलता है तो लड़की होगी । इस तरह लिंग का निर्धारण होता है।
(ङ) किशोरावस्था में पोषण का क्या महत्त्व है? किशोर तथा किशोरियों के पोषण में सुधार लाने हेतु किए जाने वाले क्रियाकलाप पर प्रकाश डालिए?
उत्तर – किशोरावस्था के समय किशोर व किशोरियों मे शारीरिक व मानसिक विकास तेजी से होता है, इसलिए उन्हे ज्यादा पोषण की आवश्यकता होती है। इस अवस्था मे किशोर-किशोरियों को पर्याप्त मात्र मे पौष्टिक व संतुलित आहार लेना चाहिए।
(च) धुम्रपान एवं मादक द्रव्यों से होने वाले दुष्प्रभावों का वर्णन कीजिए।
उत्तर- कभी कभी तनाव, संघर्ष व संगति मे आकार किशोर किशोरियाँ अनजाने मे ही धूम्रपान का सेवन करने लगते हैं जिससे उनके आंतरिक अंगों को क्षति पहुँचती है। धूम्रपान से तांत्रिक तंत्र पर सीधा प्रभाव पड़ता है, श्वास संबंधी रोग हो जाते हैं , यकृत भी प्रभावित होता है यहाँ तक की कैंसर भी हो जाता है । धूम्रपान के प्रयोग व्यक्ति को कमजोर व संवेदन शून्य बनाता है तथा इसके परिणाम बहुत ही गंभीर हो सकते हैं।
(छ) जनसंख्या वृद्धि के कारण तथा उससे होने वाले कुप्रभाव को समझाइए।
उत्तर- जनसंख्या वृद्धि के कारण
1 देश की गर्म जलवायु
2 विवाह की अनिवार्यता
3 कम उम्र मे विवाह
4 यौन शिक्षा का अभाव
5 परिवार नियोजन के उपायों की सीमित जानकारी
6 चिकित्सा सुविधाओं तथा रोग की रोकथाम के उपाय मे बढ़ोत्तरी
जनसंख्या वृद्धि के कुप्रभाव
1 निर्धनता ( प्रति व्यक्ति आय मे कमी)
2 मंहगाई ( खाद्य पदार्थों की कमी )
3 आवास सुविधाओं की कमी
4 पर्याप्त आहार न मिलने से कुपोषण
5 स्वास्थ्य स्तर निम्न
6 शिक्षा , चिकित्सा व परिवहन संबंधी सुविधाओं की कमी
7 रोजगार मे कमी
8 अपराध मे वृद्धि
(ज) परिवार-निरोध विधियों का प्रसार किस प्रकार किया जा सकता है?
उत्तर- परिवार – निरोध विधियों का प्रसार सरकार द्वारा आकाशवाणी , समाचार पत्रों, दूरदर्शन पर, दीवारों पोस्टर व बैनर लगाकर तथा जनसम्पर्क द्वारा किया जा सकता है । इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्रों द्वारा शिविर लगाकर तथा परिवार नियोजन को अनिवार्य रूप से पाठ्यक्रम मे शामिल करके भी प्रचार प्रसार किया जा सकता है ।
(झ) परिवार कल्याण कार्यक्रम के अन्तर्गत संचालित योजनाओं को लिखिए?
उत्तर- परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत निम्नलिखित योजनाएं संचालित हैं-
1 मिशन इंद्रधनुष – इसका उद्देश्य भारत के सभी बच्चों को सभी टीका लगाना है जिसमे मुख्यतः 7 टीके ( डिफ्थीरिया, काली खांसी , टिटनेस, पोलिओ, तपेदिक, तथा हेपेटाइटिस बी बीमारियों के टीके ) लगाए जाते हैं ।
2 जननी सुरक्षा योजना – इसका उद्देश्य गरीब महिलाओं को संस्थागत प्रसव करने के लिए आर्थिक सहायता मिलती है।
3 राष्ट्रीय एम्बुलेंस सेवा – इसका उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों मे मरीजों को निःशुल्क चिकित्सा सेवा पहुंचाना है। एम्बुलेंस के लिए फोन पर 102 ( नेशनल सेवा ) या 108 ( प्रादेशिक सेवा) डायल करते हैं।
प्रोजेक्ट कार्य
प्रोजेक्ट कार्य छात्र छात्राएं स्वयं करेंगे ।
| क्रम संख्या | प्रश्न | उत्तर |
| 1 | बाल्यावस्था और युवावस्था के बीच की अवधि (काल) को क्या कहते हैं? | किशोरावस्था (Adolescence)। |
| 2 | विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार किशोरावस्था की आयु सीमा क्या मानी जाती है? | 10 से 19 वर्ष। |
| 3 | किशोरावस्था की शुरुआत होने को विज्ञान की भाषा में क्या कहते हैं? | यौवनारंभ (Puberty)। |
| 4 | किशोरावस्था को जीवन का सबसे महत्वपूर्ण काल क्यों कहा जाता है? | क्योंकि इसमें तेजी से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। |
| 5 | यौवनारंभ के दौरान लड़के और लड़कियों में सबसे स्पष्ट और पहला शारीरिक बदलाव क्या होता है? | लंबाई (Height) में अचानक वृद्धि। |
| 6 | किशोरावस्था में लड़कों के गले में उभरने वाले स्वर यंत्र (Voice box) को क्या कहते हैं? | कंठमणि (Adam’s Apple)। |
| 7 | आवाज का भारी होना या फटना किस अवस्था का प्रमुख लक्षण है? | किशोरावस्था (लड़कों में)। |
| 8 | किशोरों के चेहरे पर मुहांसे (Pimples) किस ग्रंथि की अधिक सक्रियता के कारण होते हैं? | स्वेद एवं तैल ग्रंथियों (Sweat and Sebaceous glands) के कारण। |
| 9 | वे शारीरिक लक्षण जो लड़के और लड़कियों की अलग पहचान बनाते हैं, क्या कहलाते हैं? | द्वितीयक लैंगिक लक्षण (Secondary sexual characters)। |
| 10 | लड़कों में दाढ़ी-मूंछ का आना किस हॉर्मोन के कारण होता है? | टेस्टोस्टेरॉन (Testosterone)। |
| 11 | लड़कियों में द्वितीयक लैंगिक लक्षणों का विकास मुख्य रूप से किस हॉर्मोन के कारण होता है? | एस्ट्रोजन (Estrogen)। |
| 12 | किशोरावस्था में हॉर्मोन्स (Hormones) का स्राव सीधे रक्त में किन ग्रंथियों द्वारा होता है? | अन्तःस्रावी ग्रंथियों (Endocrine glands) द्वारा। |
| 13 | मानव शरीर में अन्य सभी अन्तःस्रावी ग्रंथियों को नियंत्रित करने वाली ‘मास्टर ग्रंथि’ कौन सी है? | पीयूष ग्रंथि (Pituitary gland)। |
| 14 | लड़कियों में मासिक धर्म (Menstruation) या ऋतुस्राव की पहली शुरुआत को क्या कहते हैं? | रजोदर्शन (Menarche)। |
| 15 | 45-50 वर्ष की आयु में महिलाओं में ऋतुस्राव का स्थायी रूप से बंद होना क्या कहलाता है? | रजोनिवृत्ति (Menopause)। |
| 16 | एक सामान्य मासिक चक्र (Menstrual cycle) लगभग कितने दिनों के अंतराल पर होता है? | 28 से 30 दिनों के अंतराल पर। |
| 17 | जनन स्वास्थ्य (Reproductive health) को बनाए रखने के लिए किशोरों को विशेष रूप से किस बात का ध्यान रखना चाहिए? | व्यक्तिगत साफ-सफाई (Personal hygiene) का। |
| 18 | मनुष्य की प्रत्येक सामान्य कोशिका में कितने जोड़े गुणसूत्र (Chromosomes) पाए जाते हैं? | 23 जोड़े (कुल 46 गुणसूत्र)। |
| 19 | मनुष्य में लिंग निर्धारण (Sex determination) के लिए कौन से गुणसूत्र उत्तरदायी होते हैं? | लिंग गुणसूत्र (Sex chromosomes)। |
| 20 | महिलाओं (मादा) में कौन से दो लिंग गुणसूत्र पाए जाते हैं? | XX गुणसूत्र। |
| 21 | पुरुषों (नर) में कौन से दो लिंग गुणसूत्र पाए जाते हैं? | XY गुणसूत्र। |
| 22 | होने वाली संतान लड़का होगी या लड़की, यह किसके गुणसूत्र पर निर्भर करता है? | पिता के (Y गुणसूत्र पर)। |
| 23 | किशोरावस्था में तेजी से हो रहे शारीरिक विकास के लिए कैसा भोजन आवश्यक है? | संतुलित आहार (Balanced diet)। |
| 24 | शरीर में रक्त (Blood) के निर्माण के लिए किस खनिज की सर्वाधिक आवश्यकता होती है? | लौह तत्व (Iron)। |
| 25 | हड्डियों और दांतों की मजबूती के लिए किशोरों के भोजन में किस खनिज का होना जरूरी है? | कैल्शियम (Calcium)। |
| 26 | किशोरों को डिब्बाबंद और जंक फूड (Junk food) खाने से क्यों बचना चाहिए? | क्योंकि इनमें पर्याप्त पोषक तत्व नहीं होते। |
| 27 | शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों (प्रोटीन, विटामिन, खनिज) की लंबे समय तक कमी को क्या कहते हैं? | कुपोषण (Malnutrition)। |
| 28 | किशोरियों (लड़कियों) में अक्सर आयरन की कमी से कौन सा रोग हो जाता है? | एनीमिया (Anaemia) या रक्ताल्पता। |
| 29 | भोजन में आयोडीन (Iodine) की कमी से गले में कौन सा रोग हो जाता है? | घेंघा या गॉयटर (Goiter)। |
| 30 | विटामिन ए (Vitamin A) की कमी से आंखों पर क्या प्रभाव पड़ता है? | रतौंधी (Night blindness) रोग हो जाता है। |
| 31 | भोजन में प्रोटीन की अत्यधिक कमी से बच्चों में कौन सा रोग उत्पन्न होता है? | क्वाशियोरकोर (Kwashiorkor)। |
| 32 | सरकारी स्कूलों में बच्चों को पोषण देने के लिए दोपहर के भोजन की योजना का क्या नाम है? | मध्याह्न भोजन योजना (Mid-Day Meal / PM POSHAN)। |
| 33 | बच्चों और गर्भवती महिलाओं को कुपोषण से बचाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों द्वारा कौन सी योजना चलाई जाती है? | समेकित बाल विकास योजना (ICDS)। |
| 34 | एनीमिया (Anaemia) से बचाव के लिए स्कूलों में बच्चों को कौन सी गोलियां बांटी जाती हैं? | आयरन और फोलिक एसिड (IFA) की गोलियां। |
| 35 | देश से कुपोषण दूर करने के लिए भारत सरकार द्वारा चलाया जाने वाला प्रमुख अभियान कौन सा है? | राष्ट्रीय पोषण मिशन (National Nutrition Mission)। |
| 36 | तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट या गुटखा का सेवन स्वास्थ्य पर कैसा प्रभाव डालता है? | अत्यधिक हानिकारक (कैंसर का कारण)। |
| 37 | शराब (Alcohol) और नशीले पदार्थ (Drugs) सबसे ज्यादा शरीर के किन अंगों को नुकसान पहुंचाते हैं? | मस्तिष्क और यकृत (Liver) को। |
| 38 | क्या किशोरावस्था में मादक द्रव्यों (Drugs) का एक बार सेवन करना भी खतरनाक हो सकता है? | हाँ, इससे भयंकर लत (Addiction) लग सकती है। |
| 39 | जानलेवा बीमारी एड्स (AIDS) फैलने का एक प्रमुख कारण क्या है? | नशीली दवाओं के लिए संक्रमित सुई (Syringe) का साझा प्रयोग। |
| 40 | अशिक्षा, गरीबी और बाल विवाह किस प्रमुख राष्ट्रीय समस्या के मुख्य कारण हैं? | जनसंख्या वृद्धि (Population growth)। |
| 41 | तेजी से बढ़ती जनसंख्या के कारण देश में मुख्य रूप से किस चीज़ की कमी हो रही है? | रोजगार, आवास और प्राकृतिक संसाधनों की। |
| 42 | भारत में विवाह के लिए लड़कियों और लड़कों की न्यूनतम कानूनी आयु क्रमशः कितनी निर्धारित है? | लड़कियां 18 वर्ष, लड़के 21 वर्ष। |
| 43 | बच्चों की संख्या सीमित रखकर परिवार को छोटा और सुखी रखने की अवधारणा को क्या कहते हैं? | परिवार नियोजन (Family Planning)। |
| 44 | मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए भारत में कौन सा कार्यक्रम चलाया जा रहा है? | परिवार कल्याण कार्यक्रम (Family Welfare Program)। |
| 45 | बच्चों और गर्भवती महिलाओं के सम्पूर्ण टीकाकरण के लिए भारत सरकार ने कौन सा विशेष अभियान चलाया है? | मिशन इंद्रधनुष (Mission Indradhanush)। |
| 46 | गर्भवती महिलाओं के संस्थागत प्रसव (अस्पताल में डिलीवरी) को बढ़ावा देने वाली सरकारी योजना का क्या नाम है? | जननी सुरक्षा योजना (Janani Suraksha Yojana)। |
| 47 | आपातकालीन स्थिति में मरीज को अस्पताल पहुंचाने के लिए ‘डायल 108’ क्या है? | राष्ट्रीय एम्बुलेंस सेवा (National Ambulance Service)। |
| 48 | गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को अस्पताल लाने-ले जाने के लिए निशुल्क एम्बुलेंस सेवा कौन सी है? | 102 एम्बुलेंस सेवा। |
| 49 | मिशन इंद्रधनुष के अंतर्गत किन जानलेवा बीमारियों से बचाव का टीका लगाया जाता है? | डिप्थीरिया, काली खांसी, टिटनेस, पोलियो, टीबी, खसरा आदि। |
| 50 | परिवार नियोजन (Family planning) के साधनों को अपनाने से मुख्य रूप से किस पर नियंत्रण पाया जा सकता है? | अनियंत्रित जनसंख्या वृद्धि पर। |
प्रश्नोत्तरी [ quiz ]
यूपी बोर्ड कक्षा 8 विज्ञान भारती III पाठ 8: किशोरावस्था (Q&A व क्विज़)
COMING SOON
प्रश्नोत्तरी अभी तैयार की जा रही है जल्द ही आपके लिए प्रस्तुत की जाएगी
