“शिक्षा जीवन की तैयारी नहीं है; शिक्षा ही जीवन है।” ~ जॉन डेवी
– अभ्यास प्रश्न –
यूपी बोर्ड कक्षा 7 विज्ञान भारती II पाठ 25: स्क्रैच द्वारा कोडिंग (Q&A व क्विज़)
1. निम्नलिखित में सही विकल्प पर सही का चिन्ह को लगाएं-
(i) ब्लॉक बेस्ड प्रोग्रामिंग लैंग्वेज ( Programming language) है-
(अ) पाइथन ( Python)
(ब) जावा (Java)
(स) स्क्रैच (Scratch) ✅
(द) सी++ (C++)
(ii) निम्न में से कौन-सा रिपीट ब्लॉक है ?

(iii) स्क्रैच (Scratch) में किसी कोड को प्रारंभ करने के लिए क्लिक करेंगे –
(अ)हरे झंडे (Flag) ✅
(ब) नीले ब्लॉक पर
(स) स्प्राइट पर
(द) Motion ब्लॉक पर
(iv) Coding मे debugging का क्या मतलब है?
(अ) गलत code दिखाना
(ब) दिए गए code को डिलीट करना
(स) दिए गए ब्लॉक मे गलती ढूँढना और उसे ठीक करना ✅
(द) पुनः कार्य करना
2. रिक्त स्थान की पूर्ति करें :
(i) स्क्रैच (scratch) एक ब्लॉक आधारित प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है।
(ii) Sprite हमें स्क्रीन के स्टेज (stage) एरिया में दिखता है ।
(iii) by default स्क्रीन में कैट (Cat)
(iv) कंट्रोल ब्लॉक ऐम्बर रंग का होता है ।
3. मिलान करें:

4. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
(i) स्क्रैच प्लेटफॉर्म की मुख्य विशेषताएं लिखें ।
उत्तर- स्क्रैच प्लेटफॉर्म की मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित हैं –
1. विजुअल इंटरफेस (Visual Interface):
स्क्रैच मे कोड लिखने के बजाय ब्लॉक्स को ड्रैग एण्ड ड्रॉप करके उनको जोड़ा जाता है ।
2. स्प्राइट (Sprite) :
इसमे विभिन्न चित्रों को स्प्राइट के रूप मे जोड़ सकते हैं ।
3. ईवेंट-ड्रिवेन प्रोग्रामिंग ( Event Driven Programming) :
स्क्रैच मे घटनाओं के आधार पर कोड को चालू कर सकते हैं ।
4. इंटरएक्टिव कहानियाँ और गेम्स :
छात्र अपनी कहानियाँ, गेम्स,एनिमेशन और अन्य प्रोजेक्ट्स प्रकाशित कर सकते हैं और अन्य प्रोजेक्ट्स ( परियोजनाओं) के साथ इंटरएक्ट कर सकते हैं।
(ii) ‘लूप्स’ से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर-
लूप (Loop) एक प्रकार का कोड है जो डी हुई लिमिट के आधार पर समान निर्देशों को दोहराता है ।
(iii) ‘डिबगिंग’ क्या है ?
उत्तर- कंप्युटर प्रोग्राम मे किसी समस्या को पहचान कर उसको ठीक करना ‘डिबगिंग’ कहलाता है।
(iv) स्क्रैच पर ‘डिबगिंग’ के मुख्य बिन्दु बताइए ।
उत्तर- Scratch में डिबगिंग के मुख्य बिंदु:
- कोड को स्टेप-बाय-स्टेप चलाएं
- ब्लॉक्स के क्रम और लॉजिक की जांच करें
- स्प्राइट्स, costumes और बैकड्रॉप्स चेक करें
- वेरिएबल्स और मैसेजेस की वैल्यू देखें
- प्रोजेक्ट को बार-बार टेस्ट करें
(iv) निम्नलिखित ब्लॉक के रंग लिखो –
- Events (इवेंट्स) पीला
- Looks (लूक्स) बैंगनी
- Control (कंट्रोल) एम्बर
प्रश्नोत्तरी [ quiz ]
यूपी बोर्ड कक्षा 7 विज्ञान भारती II पाठ 25: स्क्रैच द्वारा कोडिंग (Q&A व क्विज़)
COMING SOON
प्रश्नोत्तरी अभी तैयार की जा रही है जल्द ही आपके लिए प्रस्तुत की जाएगी
