“शिक्षा जीवन की तैयारी नहीं है; शिक्षा ही जीवन है।” ~ जॉन डेवी
– अभ्यास प्रश्न –
इकाई 16 – ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत
1. निम्नलिखित मे सही विकल्प छाँटकर अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिए –
(क) पुनः प्राप्त न होने वाली (अनवीकरणीय) ऊर्जा का स्रोत है-
(अ) पवन ऊर्जा
(ब) बहते हुए जल की ऊर्जा
(स) सौर ऊर्जा
(द) कोयले की ऊर्जा ✅
(ख) पुनः प्राप्त होने वाली (नवीकरणीय ऊर्जा) का स्रोत है-
(अ) कोयला
(ब) पेट्रोलियम
(स) ज्वार-भाटा की ऊर्जा ✅
(द) प्राकृतिक गैस
(ग) सौर ऊर्जा को सीधे विद्युत ऊर्जा में बदला जाता है-
(अ) सौर भटूटी द्वारा
(ब) सौर-सेल द्वारा ✅
(स) सोलर कुकर द्वारा
(द) सौर-जल ऊष्मक द्वारा
(घ) पवन चककी में प्रयोग होने वाली ऊर्जा है-
(अ) सौर ऊर्जा
(ब) वायु की ऊर्जा ✅
(स) नाभिकीय ऊर्जा
(द) जल ऊर्जा
2. निम्नलिखित कथनों में सही कथन पर सही (✅) और गलत कथन पर गलत (❌) का चिन्ह लगाइए –
(क) सभी प्रकार की ऊर्जा का मुख्य स्रोत सूर्य है। (✅)
(ख) मिट्टी का तेल और डीजल पेट्रोलियम से प्राप्त किए जाते हैं। (✅)
(ग) सौर ऊर्जा से विद्युत ऊर्जा प्राप्त नहीं की जा सकती है। (❌)
(घ) बाँध द्वारा बनाए गए जलाशय के जल में गतिज ऊर्जा होती है। (✅)
(ङ) विद्युत, ऊर्जा का अच्छा स्रोत है। इससे प्रदूषण उत्पन्न नहीं होता है। (✅)
(च) नियन्त्रित नाभिकीय विखंडन द्वारा मुक्त ऊर्जा से विद्युत ऊर्जा उत्पन्न की जा सकती है (✅)
3. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(क) परिवहन हेतु ऊर्जा का प्रमुख स्रोत पेट्रोलियम है।
(ख) मुख्यतः जीवाश्म ईंधन पेट्रोलियम और कोयला है।
(ग) सभी प्राणी अपना भोजन सूर्य से प्राप्त करते हैं।
(घ) बायोगैस मुख्यतः मेथेन और कार्बन डाइऑक्साइड का मिश्रण है।
(ङ) जलविद्युत संयंत्र का मुख्य स्रोत जल है।
4. निम्नलिखित प्रश्नों में चार पद हैं। तीन पद किसी-न-किसी रूप में एक से हैं। एक पद अन्य तीनों से भिन्न है। भिन्न पद की पहचान कर अभ्यास-पुस्तिका में लिखिए-
(क) डीजल, पेट्रोल, सूर्य, मिट्टी का तेल
उत्तर – सूर्य
(ख) वायु, जल, बायोगैस, कोयला
उत्तर – कोयला
(ग) सोलर कुकर, सौर सेल, प्रकाश, सौर जल ऊष्मक,
उत्तर – प्रकाश
(घ) ईंधन, अनाज, फल, सब्जियाँ
उत्तर- ईंधन
5. स्तम्भ ‘क’ और स्तम्भ ‘ख’ में दिए गए शब्दों को मिलान कीजिए –
उत्तर –
6. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए –
(क) पृथ्वी पर ऊर्जा का सबसे बड़ा स्रोत कौन है?
(ख) सोलर सेल का क्या उपयोग होता है?
(ग) पेट्रोलियम किस प्रकार बनता है?
(घ) सौर ऊर्जा के ऊष्मीय प्रभाव का उपयोग किस प्रकार किया जा सकता है?
(ङ) नाभिकीय ऊर्जा क्या है? इसका क्या उपयोग है?
(च) वर्तमान में जीवाश्म ईंधन ऊर्जा के प्रमुख स्रोत क्यों हैं?
(छ) ऊर्जा संकट क्या है? आप उस संकट को दूर करने के क्या उपाय करेंगे?।
(ज) सीमित तथा असीमित ऊर्जा के तीन-तीन उदाहरण लिखिए।
7. ऊर्जा के कौन-कौन स्रोत वायुमण्डल को प्रदूषित नहीं करते हैं?
8. ऊर्जा के उन स्रोतों का नाम बताइए जिनसे वायुमण्डल प्रदूषित होता है।
9. गोबर गैस प्लाण्ट का सचित्र वर्णन कीजिए?
10. सोलर कुकर की संरचना एवं उपयोग लिखिए।
11. नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों का अधिक उपयोग क्यों करना चाहिए?
12. ऊर्जा के अनवीकरणीय स्रोतों का संरक्षण किस प्रकार किया जा सकता है? विस्तार से समझाइये ।
13. बायोगैस किसे कहते हैं?
प्रोजेक्ट कार्य
प्रोजेक्ट कार्य छात्र / छात्राएं स्वयं करेंगे ।
प्रश्नोत्तरी [ quiz ]
इकाई 16 – ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत
COMING SOON
प्रश्नोत्तरी अभी तैयार की जा रही है जल्द ही आपके लिए प्रस्तुत की जाएगी