“शिक्षा जीवन की तैयारी नहीं है; शिक्षा ही जीवन है।” ~ जॉन डेवी
– अभ्यास प्रश्न –
इकाई 3 परमाणु की संरचना
1. निम्नलिखित प्रश्नों मे सही विकल्प छाँटकर अपनी अभ्यास पुस्तिका मे लिखिए –
(क) न्यूट्रॉन की खोज की है –
(अ) कणाद
(ब) डॉल्टन
(स) जैम्स चैडविक ✅
(द) रदरफोर्ड
(ख) किसी तत्व के वे परमाणु जिनकी परमाणु संख्या समान होती है परन्तु द्रव्यमान संख्या भिन्न होती है कहलाती है
(अ) प्रोटॉनों की संख्या
(ब) द्रव्यमान संख्या
(स) समस्थानिक ✅
(द) परमाणु क्रमांक
(ग) जल में ऑक्सीजन की संयोजकता होती है
(अ) 1
(ब) 4
(स) 3
(द) 2 ✅
(घ) न्यूट्रॉन पर आवेश होता है
(अ) धन आवेश
(ब) ऋणु आवेश
(स) कोई आवेश नहीं ✅
(द) कभी धन आवेश कभी ऋण आवेश
2. निम्नलिखित कथनों मे सही कथन पर सही (✅) और गलत कथं पर गलत (❌) का चिन्ह लगाइए –
उत्तर –
(क) परमाणु अविभाज्य कण होता है। ✅
(ख) किसी परमाणु के नाभिक में उसका द्रव्यमान होता है। ✅
(ग) परमाणु से इलेक्ट्रॉन के निकलने से ऋण आवेशित आयन प्राप्त होता है। ❌
(घ) जल में ऑक्सीजन की संयोजकता 3 होती है। ❌
3. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
उत्तर –
(क) दो या दो से अधिक परमाणु आपस में मिलकर अणु बनाते हैं।
(ख) प्रोटॉन की खोज गोल्डस्टीन ने की थी।
(ग) न्यूट्रॉन का द्रव्यमान, हाईड्रोजन परमाणु के द्रव्यमान के लगभग बराबर होता है।
(घ) नील्स बोर के अनुसार परमाणु का समस्त द्रव्यमान तथा धन आवेश उसके नाभिक में उपस्थित होता है।
4. स्तम्भ ‘क’ का स्तम्भ ‘ख’ से मिलान कीजिए-
उत्तर –
5. किसी परमाणु में पाये जाने वाले कणों के नाम लिखिए।
उत्तर – परमाणु में पाये जाने वाले कण हैं –
इलेक्ट्रॉन
प्रोटॉन
न्यूट्रॉन
6 . इलेक्ट्रॉन पर किस प्रकार का आवेश होता है?
उत्तर – ऋणावेश
7 . हाइड्रोजन के तीन समस्थानिकों के नाम लिखिए।
उत्तर – प्रोटोथम (H1), ड्यूटीरियम (H2), ट्राइटियम (H3)
8 . निम्नलिखित की परिभाषा लिखिए।
(क) परमाणु संख्या
(ख) द्रव्यमान संख्या
(ग) संयोजकता
उत्तर –
(क) परमाणु संख्या- किसी तत्त्व के परमाणु के नाभिक में उपस्थित प्रोटॉनों की संख्या उस तत्त्व की परमाणु संख्या अथवा परमाणु
क्रमांक कहलाते हैं। इसे (Z) से प्रदर्शित करते हैं।
परमाणु संख्या (Z) = प्रोटॉन की संख्या
(ख) द्रव्यमान संख्या– किसी तत्त्व के परमाणु के नाभिक में उपस्थित प्रोटॉनों तथा न्यूट्रॉनों की संख्या का योग द्रव्यमान संख्या
कहलाता है। द्रव्यमान संख्या= प्रोटॉनों की संख्या + न्यूट्रॉनों की संख्या।
A=P+N
(ग) संयोजकता– किसी परमाणु की संयोग करने की (सयोजन की) दक्षता निश्चित होती है, जिसे संयोजकता कहते हैं।
9 . जे.जे. थॉमसन के परमाणु मॉडल की विफलता के क्या कारण थे? रदरफोर्ड का नाभिकीय मॉडल क्या
है?
उत्तर- जे.जे. थॉमसन के परमाणु मॉडल की विफलता का मुख्य कारण था कि इसकी किसी प्रयोग से पुष्टि नहीं की जा सकती थी ।
रदरफोर्ड का परमाणु मॉडल के अनुसार
परमाणु का सम्पूर्ण धन आवेश (प्रोटॉन) केंद्र मे उपस्थित राहता है, जिसे नाभिक कहते हैं।
परमाणु का नाभिक ऋणावेशित इलेक्ट्रॉनों से घिरा रहता है।
10 . इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन एवं न्यूट्रॉन के गुणों की तुलना कीजिए।
उत्तर –
इकाई 3 – परमाणु की संरचना
प्रश्नोत्तरी [ quiz ]
इकाई 3 – परमाणु की संरचना
COMING SOON
प्रश्नोत्तरी अभी तैयार की जा रही है जल्द ही आपके लिए प्रस्तुत की जाएगी