“शिक्षा जीवन की तैयारी नहीं है; शिक्षा ही जीवन है।” ~ जॉन डेवी
यूपी बोर्ड कक्षा 6 विज्ञान भारती 1 पाठ 5: तन्तु से वस्त्र तक (Q&A व क्विज़)
– अभ्यास प्रश्न –
1. निम्नलिखित में से सही विकल्प छांट कर अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिए।
(क) ऊन प्राप्त नहीं होते हैं।
(i) भेड़ के बाल से
(ii) ऊंट के बाल से
(iii) याक के बाल से
(iv) लंगूर के बाल से ✅
(ख) कृत्रिम रेशा है-
(i) रूई
(ii) जूट
(iii) नायलॉन ✅
(iv) फ्लैक्स
(ग) कपास द्वारा निर्मित सामग्री है।
(i) डलिया
(ii) कागज
(iii) रस्सी ✅
(iv) बोरा
(घ) एकल धागे से वस्त्र निर्माण की प्रक्रिया कहलाती है।
(i) रेटिंग
(ii) कताई
(iii) बुनाई
(iv) बंधाई ✅
2. निम्नलिखित कथनों में सही के सामने (✅) तथा गलत के सामने (❌) का चिन्ह लगाइए।
(अ) धागों की बुनाई और बंधाई से वस्त्र बनाए जाते हैं। (✅)
(ब) तंतु धागों से मिलकर बनते हैं। (❌)
(स) जूट प्राप्त करने के लिए पटसन की फसल को पुष्पन अवस्था में काटते हैं। (✅)
(द) रेशम कीट के कोकून से रेशम का धागा प्राप्त किया जाता है। (✅)
(य) कपास की खेती के लिए बलुई मिट्टी उपयुक्त होती है। (❌)
3. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।
अ) पादप रेशे जूट और कपास है।
ब) रेशम और ऊन जंतु रेशे है।
स) कपास के बीज से रुई प्राप्त किया जाता है।
द) पटसन के तने से जूट के रेशे प्राप्त किए जाते हैं।
4. निम्नलिखित के सही जोड़े बनाइए।

5. निम्नलिखित रेशों को पादप, जंतु तथा संश्लेषित रेशों में बाँटिए।
( नायलॉन, जूट, ऊन, रूई, रेशम, फ्लैक्स, पॉलिएस्टर )
उत्तर-
पादप रेशे-जूट, रूई, फ्लैक्स
जन्तु रेशे-रेशम, ऊन
संश्लेषित रेशे- पॉलिएस्टर, नायलॉन
6. रूई तथा जूट पादप के किन भागों से प्राप्त होते हैं?
उत्तर- रूई कपास पौधे के बीज (बिनौलों) से प्राप्त किया जाता है जबकि जूट पटसन पौधे (सनई) के तने से प्राप्त किया जाता है।
7. पटसन के तने से जूट के रेशे को किस प्रकार पृथक किया जाता है?
उत्तर- पटसन (सनई) के तनों को बंडलो में बांधकर किसी स्थान पर रुके हुए जल या तालाब के जल में डुबोकर रखते हैं। चार-पांच दिनों के बाद पौधों के मुलायम भाग गल जाते हैं और रेशे स्पष्ट दिखाई देने लगते है। गले हुए पटसन के तने को हाथों से झटका देकर पीटा जाता है और इसके बाद जूट के तंतुओं को खींच कर निकाला जाता है।
8. रेशों से धागा बनाते समय इसकी कताई करना क्यों आवश्यक होता है?
उत्तर- धागों की मजबूती बढ़ाने के लिए रेशों से धागा बनाते समय इसकी कताई करना आवश्यक है।
9. कपास से सूती वस्त्र बनाने में प्रयुक्त प्रक्रमों को क्रम में लिखिए?
उत्तर- कपास से सूती वस्त्र बनाने में प्रयुक्त प्रक्रम निम्नलिखित हैं-
- कपास गोलको से कपास का चयन
- कपास का ओटना
- धागे की कताई
- धागे से वस्त्र बनाना : बुनाई, बंधाई।
10. कपास तथा जूट के रेशों के दो-दो उपयोग लिखिए।
उत्तर- कपास के रेशों का उपयोग-
- सूती कपड़े, चादर, पर्दे आदि बनाने में कपास के रेशों का उपयोग में किया जाता है।
- कपास से कई तरह के कागज भी बनाए जाते हैं।
जूट के रेशों का उपयोग–
- दरी, टाट-पट्टी, रस्सी, डलिया, बोरा आदि बनाने में जूट के रेशों का उपयोग किया जाता है।
- घरों के सजावट के सामान बनाने में भी जूट का उपयोग किया जाता है।
प्रोजेक्ट कार्य
नोट – प्रोजेक्ट कार्य छात्र स्वयं करेंगे।
| क्रम संख्या | प्रश्न | उत्तर |
| 1 | हमारे पहनने के वस्त्र मुख्य रूप से किससे बनते हैं? | धागों (Yarn) से |
| 2 | धागे (Yarn) किससे मिलकर बने होते हैं? | तंतुओं या रेशों (Fibres) से |
| 3 | जो तंतु पौधों और जंतुओं से प्राप्त होते हैं, उन्हें क्या कहते हैं? | प्राकृतिक तंतु (Natural fibres) |
| 4 | सूती (Cotton) और जूट (पटसन) किस प्रकार के तंतु हैं? | पादप तंतु (Plant fibres) |
| 5 | ऊन और रेशम किस प्रकार के तंतु हैं? | जांतव तंतु (Animal fibres) |
| 6 | रासायनिक पदार्थों से कारखानों में बनाए जाने वाले तंतु क्या कहलाते हैं? | संश्लिष्ट तंतु (Synthetic fibres) |
| 7 | नायलॉन और पॉलिएस्टर किसके प्रमुख उदाहरण हैं? | संश्लिष्ट तंतु के |
| 8 | कपास (Cotton) पौधे के किस भाग से प्राप्त किया जाता है? | फल (कपास गोलक) से |
| 9 | जूट या पटसन पौधे के किस भाग से प्राप्त होता है? | तने (Stem) से |
| 10 | कपास के बीजों (बिनौलों) को रेशों से अलग करने की प्रक्रिया क्या कहलाती है? | कपास ओटना (Ginning) |
| 11 | पारंपरिक रूप से कपास ओटने का काम कैसे किया जाता था? | हाथों से (कंघों द्वारा) |
| 12 | आधुनिक समय में कपास ओटने के लिए किसका उपयोग किया जाता है? | मशीनों का |
| 13 | पटसन (जूट) की खेती मुख्य रूप से किस मौसम में की जाती है? | वर्षा ऋतु में |
| 14 | भारत में पटसन की खेती मुख्य रूप से कहाँ होती है? | पश्चिम बंगाल, बिहार और असम में |
| 15 | पटसन के रेशे निकालने के लिए उसके तने को कुछ दिन कहाँ रखा जाता है? | पानी में डुबोकर |
| 16 | कपास की खेती के लिए किस प्रकार की मिट्टी सबसे उपयुक्त होती है? | काली मिट्टी (Black soil) |
| 17 | काली मिट्टी कपास के लिए क्यों अच्छी मानी जाती है? | क्योंकि यह नमी को लंबे समय तक रोकती है |
| 18 | कपास की फसल उगाने के लिए कैसी जलवायु की आवश्यकता होती है? | उष्ण (गर्म) जलवायु |
| 19 | जूट (पटसन) के उत्पादन के लिए सबसे अच्छी मिट्टी कौन सी होती है? | जलोढ़ मिट्टी (Alluvial soil) |
| 20 | जूट की फसल के लिए पानी की कितनी आवश्यकता होती है? | बहुत अधिक (खेत में पानी भरा होना चाहिए) |
| 21 | क्या कपास की खेती के लिए बहुत अधिक वर्षा की आवश्यकता होती है? | नहीं, सामान्य वर्षा पर्याप्त है |
| 22 | नारियल की जटा (Coir) किस प्रकार का रेशा है? | पादप रेशा |
| 23 | नारियल की जटाओं का उपयोग मुख्य रूप से क्या बनाने में होता है? | रस्सियाँ, गद्दे और पायदान |
| 24 | रेशों (तंतुओं) को ऐंठकर धागा बनाने की प्रक्रिया को क्या कहते हैं? | कताई (Spinning) |
| 25 | कताई करने से रेशों पर क्या प्रभाव पड़ता है? | रेशे पास-पास आकर मजबूत धागा बन जाते हैं |
| 26 | कताई के लिए उपयोग होने वाली एक बहुत ही सरल युक्ति कौन सी है? | तकली (Spindle) |
| 27 | महात्मा गांधी जी ने स्वतंत्रता आंदोलन के समय किस कताई उपकरण को लोकप्रिय बनाया? | चरखा (Charkha) |
| 28 | मिलों में बड़े पैमाने पर धागों की कताई किसके द्वारा की जाती है? | कताई मशीनों द्वारा |
| 29 | धागे से वस्त्र (कपड़ा) बनाने की दो मुख्य विधियाँ कौन सी हैं? | बुनाई (Weaving) और बंधाई (Knitting) |
| 30 | धागों के दो सेटों को एक साथ व्यवस्थित करके वस्त्र बनाने को क्या कहते हैं? | बुनाई (Weaving) |
| 31 | कपड़ों की बुनाई मुख्य रूप से किस उपकरण पर की जाती है? | करघों (Looms) पर |
| 32 | हाथों से चलाए जाने वाले करघे को क्या कहते हैं? | हस्तकरघा (Handloom) |
| 33 | बिजली की मोटरों से चलने वाले करघे क्या कहलाते हैं? | पावरलूम (Powerloom) |
| 34 | केवल एक ही धागे का उपयोग करके पूरा वस्त्र बनाने की प्रक्रिया क्या है? | बंधाई (Knitting) |
| 35 | ऊन से स्वेटर बुनना या मोज़े बनाना किस प्रक्रिया का उदाहरण है? | बंधाई (Knitting) का |
| 36 | क्या बंधाई (Knitting) केवल सलाईयों से हाथों द्वारा होती है? | नहीं, यह मशीनों से भी होती है |
| 37 | वस्त्र निर्माण का सही वैज्ञानिक क्रम क्या है? | तंतु (Fibre) ➔ धागा (Yarn) ➔ वस्त्र (Fabric) |
| 38 | प्राचीन काल में लोग अपने शरीर को ढंकने के लिए क्या इस्तेमाल करते थे? | पेड़ों की छाल, बड़ी पत्तियाँ और जानवरों की खाल |
| 39 | कृषि जीवन शुरू करने के बाद लोगों ने सबसे पहले क्या बुनना सीखा? | टहनियों और घास से चटाइयाँ व डलिया |
| 40 | प्राचीन भारत में लोग रुई से बने वस्त्र पहनते थे, यह रुई कहाँ उगाई जाती थी? | गंगा नदी के आस-पास के क्षेत्रों में |
| 41 | कपास की तरह ‘फ्लैक्स’ (Flax) क्या है? | एक पौधा जिससे प्राकृतिक तंतु मिलता है |
| 42 | प्राचीन मिस्र में वस्त्र बनाने के लिए कपास और फ्लैक्स की खेती कहाँ की जाती थी? | नील नदी के पास |
| 43 | क्या बहुत प्राचीन काल के लोगों को कपड़े सिलाई करना आता था? | नहीं |
| 44 | सिलाई न आने पर प्राचीन लोग कपड़े कैसे पहनते थे? | वे शरीर पर कपड़े को लपेट लेते थे |
| 45 | लोगों ने कपड़ों की सिलाई करना कब से शुरू किया? | सिलाई की सुई के आविष्कार के बाद |
| 46 | सुई के आविष्कार के बाद लोगों ने किस प्रकार के कपड़े पहनना शुरू किया? | सिले हुए कपड़े |
| 47 | आज भी बिना सिले पहने जाने वाले कपड़ों के सामान्य उदाहरण क्या हैं? | साड़ी, धोती, लुंगी और साफ़ा (पगड़ी) |
| 48 | सूती कपड़ों को गर्मियों में पहनने के लिए सबसे आरामदायक क्यों माना जाता है? | क्योंकि ये पसीना सोखते हैं और हवादार होते हैं |
| 49 | ‘खादी’ के वस्त्र किस प्रकार के सूत से बनाए जाते हैं? | चरखे पर हाथ से कते हुए सूत से |
| 50 | रेशम (Silk) के रेशे का आविष्कार सबसे पहले किस देश में हुआ था? | चीन में |
| 51 | रेशम का रेशा किससे प्राप्त किया जाता है? | रेशम कीट के कोकून (Cocoon) से |
| 52 | रेशम मार्ग (Silk Route) का संबंध किस व्यापार से था? | रेशमी वस्त्रों के व्यापार से |
प्रश्नोत्तरी [ quiz ]
यूपी बोर्ड कक्षा 6 विज्ञान भारती 1 पाठ 5: तन्तु से वस्त्र तक (Q&A व क्विज़)
COMING SOON
प्रश्नोत्तरी अभी तैयार की जा रही है जल्द ही आपके लिए प्रस्तुत की जाएगी
