“शिक्षा जीवन की तैयारी नहीं है; शिक्षा ही जीवन है।” ~ जॉन डेवी
– अभ्यास प्रश्न –
इकाई 7 – जन्तुओं में जनन
1. निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प छांटकर अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिए –
(क) जन्तुओं में निरन्तरता के लिए आवश्यक है
( अ ) पाचन
( ब ) श्वसन
( स ) प्रजनन ✅
( द ) उत्सर्जन
(ख) बाह्य निषेचन होता है
(अ) मेढक ✅
(ब) गाय
(स) मनुष्य
(द) बकरी
(ग) लैंगिक प्रजनन में भाग लेते हैं-
(अ) दो नर जन्तु
(ब) एक नर एवं एक मादा जन्तु ✅
(स) दो मादा जन्तु
(द) इनमें से कोई नहीं
(घ) आंतरिक निषेचन होता है-
(अ) नर शरीर के बाहर
(ब) मादा शरीर के बाहर
(स) नर शरीर के अन्दर
(द)मादा शरीर के अन्दर ✅
(ङ) मादा जननांग है-
(अ) वृषण
(ब) गर्भाशय ✅
(स) शिश्न
(द) शुक्रवाहिनी
2. निम्नलिखित कथनों में सही कथन पर सही (✅) और गलत कथन पर गलत (❌) का चिन्ह लगाइए –
(क) अमीबा मुकुलन द्वारा प्रजनन करता है। (❌)
(ख) मेढक में बाह्यनिषेचन होता है। (✅)
(ग) अलैंगिक प्रजनन की क्रिया में निषेचन होता है। (❌)
(घ) शुक्राणु नर युग्मक है। (✅)
(ङ) अण्डाशय से शुक्राणु निकलते हैं ।(❌)
3. स्तम्भ ‘क’ के कथनों को स्तम्भ ‘ख’ के कथनों से सुमेलित कीजिए –
उत्तर –
4. द्विलिंगी किसे कहते हैं। उदाहरण सहित समझाइए।
उत्तर- जिन जंतुओं मे नर और मादा जनन अंग एक ही जीव मे पाए जाते हैं उनको द्विलिंगी जन्तु कहते हैं। जैसे – केंचुआ , जोक आदि ।
5. प्रजनन से क्या समझते हैं?
प्रत्येक जीव अपनी प्रजाति का अस्तित्व अनाए रखने के लिए अपने जैसे जीव ( संतान) की उत्पत्ति करता है । संतान पैदा करने की इस प्रक्रिया को ही प्रजनन कहते हैं ।
6. लैंगिक प्रजनन तथा अलैंगिक प्रजनन में अन्तर समझाइए?
उत्तर-
7. आन्तरिक निषेचन किसे कहते हैं?
उत्तर – जब निषेचन की क्रिया मादा शरीर के अन्दर होती है उसे आन्तरिक निषेचन कहते हैं।
उदाहरण-भैंस, गाय ,बैल, बकरी, मनुष्य आदि।
8. अण्डयुज को उदाहरण सहित समझाइए।
उत्तर- अण्डे देने वाले जन्तुओं को अण्डयुज कहते हैं। उदाहरण -: सर्प, मछली, कबूतर, मुर्गी आदि।
9. बाह्य निषेचन किसे कहते हैं? उदाहरण सहित समझाइए।
उत्तर- जो निषेचन शरीर के बाहर होता है उसे बाह्य निषेचन कहते है। उदाहरण-मछली, मेढक आदि में।
10. मादा के किस जनन अंग में भ्रूण का रोपण होता है?
उत्तर- मादा के गर्भाशय में भ्रूण को रोपन होता है।
प्रश्नोत्तरी [ quiz ]
इकाई 7 – जन्तुओं में जनन
COMING SOON
प्रश्नोत्तरी अभी तैयार की जा रही है जल्द ही आपके लिए प्रस्तुत की जाएगी