“शिक्षा जीवन की तैयारी नहीं है; शिक्षा ही जीवन है।” ~ जॉन डेवी
यूपी बोर्ड कक्षा 8 विज्ञान भारती III पाठ 11: बल तथा दाब (Q&A व क्विज़)
– अभ्यास प्रश्न –
1. निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प छांटकर अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिए –
(क) दाब का मात्रक है-
(अ) न्यूटन मीटर
(ब) किलोग्राम
(स) जूल
(द )न्यूटन/मीटर2 ✅
(ख) यदि किसी वस्तु को जल में पूर्णतः डुबाने पर उस पर लगने वाला उत्प्लावन बल,वस्तु के भार से कम है, तो
(अ) वस्तु जल में डूब जाएगी ✅
(ब) वस्तु सतह पर तैरेगी
(स) वस्तु जल में कुछ डूबी हुई तैरेगी
(द) वस्तु सतह के नीचे पूरी डूबी हुई तैरेगी
(ग) मात्रक (एकांक) क्षेत्रफल पर लगने वाले बल को कहते हैं-
(अ) कार्य
(ब) गति ऊर्जा
(स) दाब ✅
(द) इनमें कोई नहीं
(घ) यदि 1 मीटर लम्बाई, 1 मीटर चौड़ाई तथा 1 मीटर ऊँचाई वाले बर्तन को पूरी तरह पारे से भर दें तो उस बर्तन में पारे का द्रव्यमान होगा-
(अ) 136 किग्रा
(ब) 136 किग्रा
(स) 1360 किग्रा
(द) 13600 किग्रा ✅
2. रिक्त स्थानों की पूर्ति करो
(क) किसी तल पर लगने वाले अभिलम्बवत् बल को दाब कहते हैं।
(ख) चाकू को रेत कर इसकी धार के क्षेत्रफल को कम करते हैं।
(ग) समुद्र तट से ऊँचाई बढ़ने पर वायुमण्डलीय दाब 76 cm ऊंचे पारे के स्तम्भ के बराबर होता है।
(घ) वस्तु का घनत्व तथा 4°C जल के घनत्व का अनुपात आपेक्षित घनत्व कहलाता है।
(ङ) द्रव सभी दिशाओं में समान दाब डालता है।
3. निम्नलिखित कथनों में सही कथन पर सही (✅) और गलत कथन पर गलत (❌) का चिन्ह लगाइए –
(क) बल में परिमाण होता है, किन्तु दिशा नहीं होती है। (❌)
(ख) पृथ्वी के चारों ओर वायु का आवरण वायुमण्डल कहलाता है। (✅)
(ग) किसी नियत स्थान पर वायुदाब अलग-अलग समय पर परिवर्तित हो सकता है। (✅)
(घ) द्रव बर्तन की दीवारों पर क्षैतिज दिशा में दाब नहीं डालता है। (❌)
(ङ.) किसी वस्तु को द्रव में डुबोने पर उसका भार बढ़ जाता है। (❌)
4. निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर एक शब्द में दीजिए-
(क) पृथ्वी द्वारा सभी वस्तुओं पर लगाया गया आकर्षण बल।
उत्तर-
गुरुत्वाकर्षण बल
(ख) इकाई क्षेत्र पर कार्य करने वाला अभिलम्बवत् बल।
उत्तर-
दाब
(ग) वह बल जो वस्तु को जल में तैरते हुए रखती है।
उत्तर-
उत्प्लावन बल
(घ) दाब का S.I. मात्रक है।
उत्तर-
न्यूटन
5. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिए-
(क) जल पम्प में कितने वाल्व होते हैं? प्रत्येक का कार्य स्पष्ट करें।
(ख) निर्देव दाबमापी का सचित्र वर्णन कीजिए।
(ग) साइकिल पम्प की कार्य विधि का सचित्र वर्णन कीजिए।
(घ) उत्प्लावन बल किसे कहते हैं? इसके आधार पर प्लवन का सिद्धान्त स्पष्ट करें।
(ङ) आर्कमीडिज का सिद्धान्त क्या है?
6. निम्नलिखित प्रश्नों को अपनी उत्तर पुस्तिका में हल कीजिए:
(क) 50 मीटर गहरे समुद्र की तली पर दाब क्या होगा? (समुद्र के जल का घनत्व = 1.01 x 103 किग्रा/मी3, g= 10 मीटर/सेकंड2)
(ख) दिखाइए कि जल पम्प द्वारा 10 मीटर तक की गहराई से जल निकाल सकते हैं? (वायुमण्डलीय दाब = 76 सेमी पारे के स्तम्भ का दाब, पारे का घनत्व = 13.6x 103 किग्रा/मी3, गुरुत्वीय त्वरण = 10 मी./से2)
7. आप पिन को नुकीला क्यों बनाते हैं?
8. एक हाथी का भार 25000 न्यूटन है। यदि उसके पैर के तलवों का क्षेत्रफल 0.25 वर्ग मीटर है, तो उसके द्वारा आरोपित दाब की गणना कीजिए।
9. जल पम्प की कार्य विधि का सचित्र वर्णन कीजिए ।
10. घनत्व किसे कहते हैं ?
11. निम्नलिखित प्रश्नों के चार पद हैं। बाँयी ओर के पदों के अनुसार बाँयी ओर रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए-
प्रोजेक्ट कार्य
प्रोजेक्ट कार्य छात्र/छात्रा स्वयं करेंगे ।
| क्रम संख्या | प्रश्न | उत्तर |
| 1 | किसी वस्तु को खींचना या धक्का देना क्या कहलाता है? | बल (Force)। |
| 2 | बल का SI (अंतर्राष्ट्रीय) मात्रक क्या है? | न्यूटन (Newton)। |
| 3 | बल लगाने पर वस्तु की किस अवस्था में परिवर्तन हो सकता है? | विराम (Rest) या गति (Motion) की अवस्था में। |
| 4 | क्या बल लगाकर किसी वस्तु का आकार (Shape) बदला जा सकता है? | हाँ। |
| 5 | वस्तु पर विपरीत दिशाओं से लगने वाले दो बराबर बल क्या कहलाते हैं? | संतुलित बल (Balanced force)। |
| 6 | किसी पृष्ठ के एकांक क्षेत्रफल (Unit area) पर लगने वाले बल को क्या कहते हैं? | दाब (Pressure)। |
| 7 | दाब का SI मात्रक क्या होता है? | पास्कल (Pascal) या न्यूटन/मीटर²। |
| 8 | दाब और क्षेत्रफल के बीच कैसा संबंध होता है? | व्युत्क्रमानुपाती (Inversely proportional)। |
| 9 | यदि बल समान रहे, तो क्षेत्रफल कम होने पर दाब पर क्या प्रभाव पड़ेगा? | दाब बढ़ जाएगा। |
| 10 | क्षेत्रफल अधिक होने पर दाब कैसा होता है? | दाब कम हो जाता है। |
| 11 | स्कूल बैग की पट्टियाँ चौड़ी क्यों बनाई जाती हैं? | कंधों पर दाब कम करने के लिए। |
| 12 | चाकू की धार तेज (क्षेत्रफल कम) क्यों रखी जाती है? | दाब बढ़ाने और आसानी से काटने के लिए। |
| 13 | ट्रकों के पिछले पहिए चौड़े और अधिक संख्या में क्यों होते हैं? | सड़क पर दाब कम करने के लिए। |
| 14 | रेगिस्तान में ऊँट आसानी से क्यों चल पाता है? | चौड़े पैरों के कारण रेत पर दाब कम लगता है। |
| 15 | कील का सिरा नुकीला क्यों होता है? | क्षेत्रफल कम होने से दाब अधिक लगता है। |
| 16 | पृथ्वी के चारों ओर फैले वायु के आवरण को क्या कहते हैं? | वायुमंडल (Atmosphere)। |
| 17 | वायु द्वारा आरोपित दाब को क्या कहते हैं? | वायुमंडलीय दाब (Atmospheric pressure)। |
| 18 | समुद्र तल पर वायुमंडलीय दाब का मान कैसा होता है? | अधिकतम (Maximum)। |
| 19 | ऊंचाई पर जाने पर वायुमंडलीय दाब पर क्या प्रभाव पड़ता है? | वायुमंडलीय दाब कम हो जाता है। |
| 20 | निर्वात (Vacuum) में वायुमंडलीय दाब कितना होता है? | शून्य (Zero)। |
| 21 | वायुमंडलीय दाब मापने वाले यंत्र को क्या कहते हैं? | बैरोमीटर (Barometer)। |
| 22 | बैरोमीटर में पारे (Mercury) का अचानक नीचे गिरना किसका संकेत है? | आँधी या तूफान का। |
| 23 | पहाड़ों पर खाना पकने में अधिक समय क्यों लगता है? | वायुदाब कम होने के कारण। |
| 24 | अधिक ऊंचाई पर नाक से खून क्यों आने लगता है? | शरीर के अंदर का दाब बाहरी वायुदाब से अधिक होने के कारण। |
| 25 | स्याही वाले पेन अधिक ऊंचाई पर क्यों रिसने (Leak) लगते हैं? | बाहरी वायुदाब कम होने के कारण। |
| 26 | रबर के चूषक (Sucker) को दीवार पर दबाने पर वह क्यों चिपक जाता है? | बाहरी वायुदाब के कारण। |
| 27 | जल पंप (Water pump) पानी को ऊपर खींचने में किस दाब का उपयोग करता है? | वायुमंडलीय दाब का। |
| 28 | साइकिल पंप के पिस्टन को दबाने पर ट्यूब में क्या भर जाता है? | संपीड़ित वायु (Compressed air)। |
| 29 | सिरिंज या ड्रॉपर में तरल पदार्थ भरते समय किस सिद्धांत का उपयोग होता है? | वायुदाब के सिद्धांत का। |
| 30 | ड्रॉपर का रबर दबाने पर क्या बाहर निकलता है जिससे अंदर निर्वात बन जाता है? | अंदर की हवा बुलबुले के रूप में। |
| 31 | किसी पदार्थ के एकांक आयतन (Unit volume) के द्रव्यमान को क्या कहते हैं? | घनत्व (Density)। |
| 32 | घनत्व का SI मात्रक क्या होता है? | किलोग्राम/मीटर³ (kg/m³)। |
| 33 | लोहे का घनत्व रुई के घनत्व की तुलना में कैसा होता है? | बहुत अधिक होता है। |
| 34 | जल का घनत्व अधिकतम किस तापमान पर होता है? | 4 डिग्री सेल्सियस (4°C) पर। |
| 35 | जिस वस्तु का घनत्व जल से कम होता है, वह जल में क्या करेगी? | तैरेगी (Float)। |
| 36 | द्रव में डुबोई गई वस्तु पर ऊपर की ओर लगने वाले बल को क्या कहते हैं? | उत्प्लावन बल (Buoyant force)। |
| 37 | वस्तु का भार पानी के अंदर कम क्यों प्रतीत होता है? | उत्प्लावन बल के कारण। |
| 38 | जब कोई वस्तु द्रव में डुबोई जाती है, तो उसके भार में कमी किसके बराबर होती है? | हटाए गए द्रव के भार के बराबर। |
| 39 | हटाए गए द्रव के भार और उत्प्लावन बल के संबंध का सिद्धांत किसने दिया? | आर्कमिडीज (Archimedes) ने। |
| 40 | पनडुब्बी (Submarine) और दूध की शुद्धता मापने वाला लैक्टोमीटर किस सिद्धांत पर कार्य करते हैं? | आर्कमिडीज के सिद्धांत पर। |
| 41 | तैरती हुई (प्लवन करती) वस्तु द्वारा हटाए गए द्रव का भार वस्तु के भार के कैसा होता है? | बराबर होता है। |
| 42 | यदि वस्तु का घनत्व द्रव के घनत्व से अधिक हो, तो वस्तु का क्या होगा? | वस्तु डूब जाएगी (Sink)। |
| 43 | लोहे की कील डूब जाती है लेकिन लोहे का बड़ा जहाज क्यों तैरता रहता है? | जहाज का आकार बड़ा होने से उसका औसत घनत्व पानी से कम हो जाता है। |
| 44 | मृत सागर (Dead Sea) में मनुष्य क्यों नहीं डूबता? | नमक अधिक होने के कारण जल का घनत्व मनुष्य के घनत्व से अधिक होता है। |
| 45 | बर्फ का घनत्व पानी से कम होता है, इसलिए बर्फ पानी में क्या करती है? | पानी की सतह पर तैरती है। |
| 46 | बर्तन में भरे द्रव द्वारा बर्तन की दीवारों पर डाले गए बल को क्या कहते हैं? | द्रव का दाब (Liquid pressure)। |
| 47 | द्रव का दाब किस दिशा में लगता है? | सभी दिशाओं में समान रूप से। |
| 48 | गहराई बढ़ने पर द्रव के दाब पर क्या प्रभाव पड़ता है? | द्रव का दाब बढ़ जाता है। |
| 49 | बाँध (Dam) की दीवारें नीचे से चौड़ी और मोटी क्यों बनाई जाती हैं? | गहराई में पानी का दाब अधिक होने के कारण। |
| 50 | एक ही क्षैतिज तल (Horizontal level) पर द्रव का दाब कैसा होता है? | समान होता है (Equal)। |
प्रश्नोत्तरी [ quiz ]
यूपी बोर्ड कक्षा 8 विज्ञान भारती III पाठ 11: बल तथा दाब (Q&A व क्विज़)
COMING SOON
प्रश्नोत्तरी अभी तैयार की जा रही है जल्द ही आपके लिए प्रस्तुत की जाएगी
