“शिक्षा जीवन की तैयारी नहीं है; शिक्षा ही जीवन है।” ~ जॉन डेवी
– अभ्यास प्रश्न –
इकाई 10 – फसल उत्पादन
1. सहीं विकल्प का चुनाव करके लिखिये।
(क) निम्नलिखित में रबी की फसल है-
(अ) धान
(ब) मक्का
(स) मूंगफली
(द) गेहूँ ✅
(ख) निम्नलिखित में खर पतवार नाशी है-
(अ) यूरिया
(ब) कम्पोस्ट
(स) मेटाक्लोर ✅
(द) अमोनियम फास्फेट
(ग) यूरिया उर्वरक है-
(अ) नाइट्रोजनी ✅
(ब) फास्फुरी
(स) पोटेशिक
(द) संयुक्त
(घ) सहीवाल है-
(अ) गाय ✅
(ब) भैंस
(स) मछली
(द) मुर्गी
2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(क) उगाये जाने वाले एक ही किस्म के पौधे फसल कहलाते हैं।
(ख) तरबूज, खरबूजा, मक्को आदि के लिए बलुई मिट्टी उपयुक्त है।
(ग) बुआई के लिए प्रयुक्त यंत्र डिबलर तथा बीज बेधक (सीड ड्रिल ) है।
(घ) सोनालिका गेहूँ की उन्नत किस्म है जो संकरण के फलस्वरूप प्राप्त हुई है।
(ङ) काटला रोहू अलवण जल में पायी जाने वाली मछली है।
3. स्तम्भ ‘क’ के कथनों को स्तम्भ ‘ख’ के कथनों से सुमेलित कीजिए –
उत्तर –
4. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिये-
(क) बलुई मिट्टी और चिकनी मिट्टी में क्या अन्तर है?
उतर-
बलुई मिट्टी– जिस मिट्टी में बालू की मात्रा अधिक होती है तथा मिट्टी के कण बड़े बड़े होते हैं उसको बलुई मिट्टी कहते हैं।
चिकनी मिट्टी– जिस मिट्टी में बालू की मात्रा कम तथा मिट्टी के कारण छोटे छोटे होते हैं उसे चिकनी मिट्टी कहते हैं।
(ख) जून से अक्टूबर माह में कौन-कौन सी फसलें बोयी जाती है?
उत्तर – जून से अक्टूबर माह तक उगाई जाने वाली फसलों को खरीफ फसल कहते हैं। इसके अंतर्गत मक्का चावल मूंगफली आदि बोए जाते हैं ।
(ग) बुआई के लिए बीजवेधक का क्या महत्त्व है?
उत्तर- बीज बेधक यंत्र द्वारा बीज समान दूरी पर तथा निश्चित गहराई तक बोए जा सकते हैं जिससे पक्षियों द्वारा बीच की क्षति की संभावना नहीं होती है तथा समान दूरी बभी बनी रहती है।
(घ) फसल चक्रण से क्या समझते हैं?
उत्तर- एक ही खेत में एक प्रकार की फसल के बाद दूसरे प्रकार की फसल लगाने के प्रथा को फसल चक्रण कहते हैं इसे भूमि । की उर्वरता बनी रहती है क्योंकि अलग-अलग प्रकार की फैसले अलग-अलग प्रकार के पोषक तत्वों को लेती हैं।
(ङ) हरित क्रान्ति पर प्रकाश डालिए?।
आधुनिक कृषि यंत्रों जैसे ट्रैक्टर, हल, सिंचाई के साधन जैसे ट्यूबवेल, उन्नत कोटि के बीच, कीटनाशक दवाओं तथा रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग से फसल उत्पादन में पर्याप्त वृद्धि हुई है। फसल उत्पादन के क्षेत्र मे इस आशातीत वृद्धि को हरित क्रांति कहते हैं।
(च) गाय और भैंस की दो-दो उन्नत किस्मों के नाम लिखिये।।
उत्तर-
गाय की दो उन्नत किस्म – साहिवाल , सिन्धी।
भैंस की दो उन्नत किस्म – मुर्रा , मेहसाना ।
(छ) ऊष्मायन काल किसे कहते हैं।
उत्तर- मुर्गी अंडा देने के पश्चात उन अंडों पर बैठकर 21 दिन तक सेती है इस 21 दिन की अवधि को उषमायन काल कहते हैं।
(ज) अण्डों की गुणवत्ता की जाँच कैसे करेंगे।
उत्तर- अण्डों की गुणवत्ता की जाँच करने के लिए गर्म पानी से भरे एक पात्र में अण्डों को डालते हैं जोअण्डे पानी में डूब जाते हैं वह अच्छी गुणवत्ता वाले होते हैं और जो अण्डे तैरते रहते हैं वह अण्डे खराब होते हैं ।
(झ) एक कुक्कुट फार्म में पक्षियों को दिये जाने वाले आहार का वर्णन कीजिए।
उत्तर – कुक्कुट फार्म में पक्षियों को दिये जाने वाले कुक्कुट आहार में दले हुए दाने, हरी खाद्य सामग्री, गेहूं, मक्का, बाजरा जैसे अनाजों को पीसकर इसमें कंकड़ बालू का चूरा या चूना पत्थर का चूरा मिलते हैं।
5. नाइट्रोजन चक्र को चित्र की सहायता से समझाइये।
उत्तर –
6. फसल की कटाई के लिए प्रयोग करने वाले हसियाँ का चित्र बनाइए।
उत्तर –
7. फसलों का भण्डारण किस प्रकार किया जाता है।
उत्तर-
प्रोजेक्ट कार्य
प्रोजेक्ट कार्य छात्र छात्राएं स्वयं करेंगे ।
प्रश्नोत्तरी [ quiz ]
इकाई 10 – फसल उत्पादन