“शिक्षा जीवन की तैयारी नहीं है; शिक्षा ही जीवन है।” ~ जॉन डेवी
– अभ्यास प्रश्न –
इकाई 15 – कार्बन एवं उसके यौगिक
1. निम्नलिखित मे सही विकल्प छाँटकर अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिए –
(क) निम्नलिखित पदार्थों में से किसमें कार्बन नहीं पाया जाता है-
(अ) कोयला में।
(ब) चीनी में
(स) रोटी में
(द) नमक में ✅
(ख) प्रकृति में कार्बन पाया जाता है।
(अ) केवल मुक्त अवस्था में
(ब) केवल यौगिकों में
(स) मुक्त एवं यौगिक दोनों अवस्थाओं में ✅
(द) केवल अपने अपररूपों में
(ग) कुकिंग गैस (L.P.G.) में किसकी मात्रा अधिक है-
(अ) मेथेन
(ब) एथेन
(स) एथिलीन
(द) ब्यूटेन ✅
(घ) कार्बन का क्रिस्टलीय रूप है-
(अ) जन्तु चारकोल
(ब) ग्रेफाइट ✅
(स) कोयला
(द) लकड़ी का चारकोल
2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(क) कार्बन सभी सजीव तथा कुछ निर्जीवों में उपस्थित है।
(ख) मेथेन सरलतम हाड्रोकार्बन है।
(ग) हीरा सबसे कठोर पदार्थ है।
(घ) पेट्रोल ज्वलनशील ईंधन है।
(ङ) पेंसिल में उपस्थित काला पदार्थ ग्रेफाइट है।
3. निम्नलिखित कथनों में सही कथन पर सही (✅) और गलत कथन पर गलत (❌) का चिन्ह लगाइए –
(क) सभी हाइड्रोकार्बन कार्बनिक पदार्थ हैं। (✅)
(ख हीरा कार्बन का अक्रिस्टलीय रूप है। (❌)
(ग) सुगर चारकोल कार्बन का शुद्धतम अक्रिस्टलीय अपरूप है। (✅)
(घ) लकड़ी के चूल्हे की दक्षता सबसे अधिक होती है। (✅)
4. संक्षेप में उत्तर दीजिए-
(क) अपररूप क्या होते हैं? कार्बन के अपररूपों का उल्लेख कीजिए।
(ख) हीरा तथा ग्रेफाइट के गुणों की तुलना कीजिए।
(ग) मेथेन को “मार्श” गैस क्यों कहते हैं?
(घ) पेट्रोल को जीवाश्म ईंधन क्यों कहते हैं?
(ङ) पेट्रोल को तरल सोना क्यों कहते हैं?
(च) प्रकृति में कार्बन किन पदार्थों में पाया जाता है?
(छ) लैम्प ब्लैक क्या होता है?
(ज) हाइड्रोकार्बन यौगिक कितने प्रकार के होते हैं?
(झ) पेट्रोलियम गैस किन गैसों का मिश्रण है?
5. लकड़ी, कण्डे, खेतों में धान व गेहूँ के पुआल जलाने से होने वाले प्रदूषण के कारण पर्यावरण पर होने वाले प्रभाव का वर्णन कीजिए।
प्रश्न 6. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए –
(क) ईंधन क्या है? ईंधन का वर्गीकरण उदाहरण सहित कीजिए।
(ख) हीरा में कार्बन परमाणु किस प्रकार व्यवस्थित रहते हैं? चित्र की सहायता से समझाइए।
(ग) हीरा का उपयोग आभूषण बनाने में क्यों किया जाता है?
(घ) सुगर चारकोल का उपयोग लिखिए।
7.निम्नलिखित प्रश्नों में चार-चार पद हैं। प्रत्येक प्रश्न में तीन पद किसी-न-किसी रूप में एक से हैं और एक पद अन्य तीनों से भिन्न है। अन्य से भिन्न पद की पहचान कर अभ्यास-पुस्तिका
में लिखिए
(क) हीरा, कोयला, जन्तु चारकोल, काजल
(ख) मेथेन, इथेन, प्रोपेन, इथलीन
(ग) एल०पी०जी० गैस, पेट्रोल, डीजल, लकड़ी
(घ) खाने का सोडा, चीनी, रोटी, नमक
उत्तर-
(क) काजल,
(ख) इथलीन
(ग) लकड़ी
(घ) रोटी
प्रोजेक्ट कार्य
प्रोजेक्ट कार्य छात्र / छात्राएं स्वयं करेंगे।
प्रश्नोत्तरी [ quiz ]
इकाई 15 – कार्बन एवं उसके यौगिक
COMING SOON
प्रश्नोत्तरी अभी तैयार की जा रही है जल्द ही आपके लिए प्रस्तुत की जाएगी