“शिक्षा जीवन की तैयारी नहीं है; शिक्षा ही जीवन है।” ~ जॉन डेवी
– अभ्यास प्रश्न –
इकाई 3 – पदार्थ की संरचना एवं प्रकृति
1. निम्नलिखित प्रश्नों में सही विकल्प को छांटकर अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिए-
(क) इनमें से किसके अणुओं के बीच अन्तर-आणविक आकर्षण बल सबसे अधिक होता है?
(अ) पानी
(ब) बर्फ ✅
(स) भाप
(द) ऑक्सीजन
(ख) धावन सोडा है-
(अ) सोडियम कार्बोनेट ✅
(ब) सोडियम बाइकार्बोनेट
(स) सोडियम हाइड्रॉक्साइड।
(द) पोटैशियम हाइड्रॉक्साइड।
(ग) कैल्सियम हाइड्रॉक्साइड का सही सूत्र है-
(अ) CaOH
(ब) Ca2OH
(स) Ca(OH)3
(द) Ca(OH)2 ✅
(घ) इनमें से कौन प्रबल अम्ल हैं?
(अ) नाइट्रिक अम्ल ✅
(ब) साइट्रिक अम्ल
(स) एसिटिक अम्ल
(द) टारटेरिक अम्ल
(ङ) इनमें से कौन सूचक (इंडिकेटर) नहीं है-
(अ) लाल लिटमस
(ब) मिथाइल ऑरेन्ज
(स) फिनॉलफ्थेलीन
(द) एन्टासिड ✅
2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
उत्तर-
(क) तत्व केवल एक ही प्रकार के परमाणु से बना होता है।
(ख) कम से कम दो तत्वों के संयोजन से यौगिक बनता है।
(ग) गैस के अणुओं के मध्य लगने वाले आकर्षण बल का मान नगण्य होता है।
(घ) जल की तीन अवस्थाएँ ठोस, द्रव, गैस है।
(ङ) अम्ल नीले लिटमस को लाल कर देते हैं।
(च) भस्म को स्वाद कसैला होता है।
(छ) भस्म पानी में घुल कर क्षार बनाते हैं।
(ज) अम्ल क्षार से क्रिया करके लवण तथा जल बनाते हैं।
3. निम्नलिखित प्रश्नों मे सही कथन के सम्मुख सही ( ✅ ) तथा गलत कथन के सम्मुख गलत ( ❌ ) का निशान लगाइए-
(क) पदार्थ ठोस, द्रव और गैस तीनों अवस्थाओं में पाये जाते हैं। (✅)
(ख) तत्व भिन्न-भिन्न प्रकार के परमाणुओं से मिल कर बनते हैं। (❌)
(ग) भिन्न-भिन्न पदार्थों के अणुओं के बीच लगने वाले आकर्षण बल को ससंजन बल कहते हैं। (❌)
(घ) अणुओं के मध्य रिक्त स्थान को अन्तरावकाश कहते हैं। (❌)
(ङ) चाँदी (Ag) का लैटिन नाम अर्जेन्टम है। (✅)
(च) हाइड्रोजन की परमाणुकता 2 है। (✅)
(छ) रासायनिक अभिक्रियाओं में कुछ नए परमाणु भी जुड़ जाते हैं। (❌)
4. निम्नलिखित कथनों मे से सही कथन को छाँटकर लिखिए-
(क) अम्लों का स्वाद खट्टा होता है।
(ख) सिरके में टारटेरिक अम्ल होता है।
(ग) फिनॉलफ्थेलीन का रंग क्षारीय विलयन में गुलाबी हो जाता है।
(घ) साबुन में क्षारीय गुण होते हैं।
(ड़) सोडियम हाइड्रॉक्साइड एक क्षार है।
(च) साबुन को कास्टिक सोडा से बना सकते हैं।
उत्तर –
निम्नलिखित कथन सही हैं-
(क) अम्लों का स्वाद खट्टा होता है।
(ग) फिनॉलफ्थेलीन का रंग क्षारीय विलयन में गुलाबी हो जाता है।
(घ) साबुन में क्षारीय गुण होते हैं।
(ड़) सोडियम हाइड्रॉक्साइड एक क्षार है।
(च) साबुन को कास्टिक सोडा से बना सकते हैं।
5. निम्नलिखित तत्वों के संकेत लिखिए-
( हीलियम, आर्गन, चाँदी, सोडियम, पोटैशियम, बेरियम, क्रोमियम )
उत्तर-
हीलियम -He
आर्गन – Ar
चाँदी -Ag
सोडियम – Na
पोटैशियम-K,
बेरियम – Ba
क्रोमियम – Cr
6. निम्नलिखित तत्वों के नाम लिखिए-
( Na, C, Br, Mn, Ag, Au, Ba, Ca, Mg )
उत्तर-
Na-सोडियम
C-कार्बन
Br- ब्रोमीन
Mn- मैग्नीज
Ag – सिल्वर
Au- गोल्ड
Ba – बेरियम
Ca- कैल्सियम
Mg – मैगनीशियम
7. निम्नलिखित यौगिकों मे कौन कौन से तत्व शामिल हैं-
CaCl2, Al2(SO4)3, MgO, P2O5, CaCO3, C6H12O6, CO2
उत्तर-
CaCl2-कैल्सियम, क्लोरीन
Al2(SO4)3– एल्युमीनियम, सल्फर, ऑक्सीजन
MgO – मैगनीशियम, ऑक्सीजन
P205– फॉस्फोरस, ऑक्सीजन
CaCO3-कैल्सियम, कार्बन, ऑक्सीजन
C6H1206-कार्बन, हाइड्रोजन, ऑक्सीजन
CO2-कार्बन, ऑक्सीजन
8. संक्षेप मे उत्तर लिखिए-
(क) एक यौगिक का सूत्र NaOH है। इसमें कौन-कौन से तत्व संयोजित हैं?
उत्तर- यौगिक NaOH में सोडियम, ऑक्सीजन तथा हाइड्रोजन तत्व संयोजित हैं।
(ख) ठोस पदार्थ किस प्रकार द्रव एवं गैसों से भिन्न हैं?
उत्तर- ठोस पदार्थ निम्न प्रकार द्रव एवं गैसों से भिन्न हैं-
- ठोस पदार्थों के अणु, द्रव एवं गैसों की अपेक्षा अधिक निकट होते हैं।
- ठोस पदार्थों के अणुओं के बीच आकर्षण बल, द्रव एवं गैसों की अपेक्षा बहुत अधिक होता है ।
- ठोस पदार्थों का आकार एवं आयतन निश्चित , जबकि द्रव पदार्थों की आकार अनिश्चित ,आयतन निश्चित होता है तथा गैसों का आकार और आयतन दोनों अनिश्चित होता है।
(ग) रासायनिक तत्वों के प्रतीक उपयोग करने का क्या लाभ है?
उत्तर- रासायनिक तत्वों के प्रतीक उपयोग करने से तत्वों को लिखने मे असानी होती है तथा तत्वों के नाम और परमाणु की जानकारी मिलती है।
(घ) H2 तथा 2H में क्या अन्तर है?
उत्तर- H2 हाइड्रोजन के एक अणु को दर्शाता है, जबकि 2H हाइड्रोजन के दो परमाणुओं को दर्शाता है।
(ङ) अम्ल क्या है?
उत्तर- वह पदार्थ जो स्वाद में खट्टे होते हैं तथा पानी में घुलकर H+ आयन देते हैं अम्ल कहलाते हैं।
(च) सूचक किसे कहते हैं ? किन्हीं दो सूचक के नाम बताएँ तथा अम्ल और क्षार का इन पर क्या प्रभाव पड़ता है लिखिए।
उत्तर- अम्ल एवं क्षारक की पहचान करने के लिए जिन पदार्थों का उपयोग करते हैं उनको सूचक कहते हैं। इन सूचकों को किसी अम्लीय या क्षारीय विलयन मे डाला जाता है तो इनका रंग बदल जाता है। जैसे –
- नीला लिटमस पेपर अम्ल मे डुबोने पर लाल हो जाता है तथा लाल लटमस पेपर को क्षारीय विलयन मे डुबोने पर नीला हो जाता है।
- गुड़हल की पंखुड़ियाँ अम्लीय विलयनों का गहरा गुलाबी और क्षारीय विलयनों को हरा कर देती है।
(छ) अम्ल और क्षार की पारस्परिक क्रिया द्वारा लवण तथा पानी का बनना कौन सी क्रिया है?
उत्तर- अम्ल और क्षार की पारस्परिक क्रिया द्वारा लवण तथा पानी का बनना उदासीनीकरण क्रिया है।
9. निम्नलिखित मे से अम्ल , क्षार एवं लवण को अलग अलग छाँट कर लिखिए-
(क) नींबू का रस
(ख) कास्टिक सोडा
(ग) बुझा चूना
(घ) कैल्सियम सल्फेट
(ड़) सिरका
(च) जिंक ऑक्साइड
(छ) नमक
(ज) इमली का रस
(झ) मैगनीशियम क्लोराइड
उत्तर –
अम्ल | क्षार | लवण |
(क) नींबू का रस (ड़) सिरका (ज) इमली का रस | (ग) बुझा चूना (च) जिंक ऑक्साइड | (ख) कास्टिक सोडा (घ) कैल्सियम सल्फेट (छ) नमक (झ) मैगनीशियम क्लोराइड |
10. निम्नलिखित की क्रिया से क्या बनता है ?
(क) NaOH + HCI ————-> ………………….. + ………………….
(ख) Na + Cl —————–> …………………….
उत्तर-
(क) NaOH + HCI ————-> NaCl (सोडियम क्लोराईड) + H2O (जल)
(ख) Na + Cl —————–> NaCl (सोडियम क्लोराइड)
प्रोजेक्ट कार्य
प्रोजेक्ट कार्य छात्र स्वयं करेंगे।
प्रश्नोत्तरी [ quiz ]
इकाई 3 – पदार्थ की संरचना एवं प्रकृति
COMING SOON
प्रश्नोत्तरी अभी तैयार की जा रही है जल्द ही आपके लिए प्रस्तुत की जाएगी