“शिक्षा जीवन की तैयारी नहीं है; शिक्षा ही जीवन है।” ~ जॉन डेवी
– अभ्यास प्रश्न –
इकाई 15 – ऊर्जा
1. निम्नलिखित प्रश्नों में सही विकल्प को छाँटकर अभ्यास पुस्तिका में लिखिए-
(क) कार्य करने की क्षमता को कहते हैं-
(i) शक्ति
(ii) ऊर्जा ✅
(iii) बल
(iv) चाल
(ख) गतिशील समुद्री जहाज की चोटी पर बैठी चिड़िया में होती है-
(i) गतिज ऊर्जा
(ii) स्थितिज ऊर्जा
(iii) गतिज एवं स्थितिज ऊर्जा
(iv) स्थितिज एवं गतिज ऊर्जा कोई नहीं ✅
(ग) दो पत्थरों के तेजी से अघात करने (टकराने पर) यांत्रिक ऊर्जा बदलती है।
(i) प्रकाश एवं ध्वनि ऊर्जा में ✅
(ii) ऊष्मा एवं ध्वनि ऊर्जा
(iii) ऊष्मा एवं प्रकाश ऊर्जा
(iv) ऊष्मा, प्रकाश एवं ध्वनि ऊर्जा
(घ) 500 मीटर की ऊँचाई पर उड़ते हुए हवाई जहाज में होती है।
(i) स्थितिज ऊर्जा
(ii) गतिज ऊर्जा
(iii) स्थितिज और गतिज ऊर्जा ✅
(iv) स्थितिज एवं गतिज ऊर्जा में से कोई नहीं
2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
उत्तर-
(क) ऊर्जा का प्राथमिक स्रोत सूर्य होता है।
(ख) पटाखे के विस्फोट में ध्वनि ऊर्जा प्राप्त होती है।
(ग) फुटबॉल खेलते समय पेशीय ऊर्जा व्यय होती है।
(घ) यांत्रिक ऊर्जा, गतिज ऊर्जा तथा स्थितिज ऊर्जा का योग होती है।
3. निम्नलिखित स्तम्भों क और ख का मिलान कीजिये।

4. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) किसी वस्तु में गति के कारण तथा स्थिति के कारण कौन-सी ऊर्जा उत्पन्न होती है ?
उत्तर- किसी वस्तु में गति के कारण और स्थिति के कारण उत्पन्न होने वाली ऊर्जा को यांत्रिक ऊर्जा (Mechanical Energy ) कहते हैं।
(ख) माचिस की तीली एवं मोमबत्ती जलाने पर कौन सी ऊर्जा, किस ऊर्जा में परिवर्तित होती है?
उत्तर- माचिस की तीली एवं मोमबत्ती जलाने पर रासायनिक ऊर्जा का रूपान्तरण ऊष्मीय ऊर्जा तथा प्रकाश ऊर्जा में होता है।
(ग) ऊर्जा रूपान्तरण से आप क्या समझते हैं?
उत्तर- ऊर्जा रूपांतरण से तात्पर्य है ऊर्जा का एक रूप से दूसरे रूप में बदलना।
🔄 ऊर्जा रूपांतरण (Energy Transformation)
ऊर्जा रूपांतरण वह प्रक्रिया है जिसके तहत ऊर्जा, जो न तो उत्पन्न की जा सकती है और न ही नष्ट की जा सकती है, अपने स्वरूप को बदलती है। यह ऊर्जा संरक्षण के नियम का पालन करता है, जहाँ रूपांतरण के दौरान ऊर्जा की कुल मात्रा हमेशा समान बनी रहती है।
सरल शब्दों में:
जब हम किसी कार्य के लिए ऊर्जा का उपयोग करते हैं (जैसे पंखा चलाना या मोमबत्ती जलाना), तो ऊर्जा समाप्त नहीं होती; वह केवल अपना रूप बदल लेती है।
उदाहरण
| युक्ति/प्रक्रिया | ऊर्जा का रूपांतरण |
| विद्युत बल्ब | विद्युत ऊर्जा – प्रकाश ऊर्जा + ऊष्मा ऊर्जा |
| भाप इंजन | ऊष्मीय ऊर्जा (ईंधन के दहन से) – यांत्रिक ऊर्जा |
| विद्युत मोटर | विद्युत ऊर्जा – यांत्रिक ऊर्जा |
| मोमबत्ती जलना | रासायनिक ऊर्जा – प्रकाश ऊर्जा + ऊष्मा ऊर्जा |
5. दिए गए चित्र के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

(क) किस बिन्दु पर पत्थर के टुकड़े की सम्पूर्ण स्थितिज ऊर्जा गतिज ऊर्जा में बदल जाती है ?
उत्तर- बिंदु B पर पत्थर के टुकड़े की सम्पूर्ण स्थितिज ऊर्जा गतिज ऊर्जा में बदल जाती है।
(ख) किस बिन्दु पर पत्थर के टुकड़े की सम्पूर्ण गतिज ऊर्जा स्थितिज ऊर्जा में बदल जाती है ?
उत्तर- बिंदु C पर पत्थर के टुकड़े की सम्पूर्ण गतिज ऊर्जा स्थितिज ऊर्जा में बदल जाती है।
(ग) बिन्दु C तथा B के बीच में पत्थर में किस प्रकार की ऊर्जा होती है?
उत्तर- बिन्दु C तथा B के बीच में पत्थर में गतिज ऊर्जा होती है ।
प्रोजेक्ट कार्य–
नोट –प्रोजेक्ट कार्य छात्र स्वयं करेंगे
प्रश्नोत्तरी [ quiz ]
इकाई 15 – ऊर्जा
COMING SOON
प्रश्नोत्तरी अभी तैयार की जा रही है जल्द ही आपके लिए प्रस्तुत की जाएगी
