“शिक्षा जीवन की तैयारी नहीं है; शिक्षा ही जीवन है।” ~ जॉन डेवी
– अभ्यास प्रश्न –
इकाई 23 – इंटेलिजेंस
1. सही विकल्प को छांटकर लिखिए-
(अ) अलग-अलग समस्याओं को हल करने के लिए अलग-अलग……..होती है।
(क) लोग
(ख) स्थान
(ग) मशीन
(घ) इंटेलिजेंस ✅
(ब) डेटा को प्रोसेस करने पर क्या प्राप्त होता है?
(क) सूचना ✅
(ख) इंटेलिजेंस
(ग) आउटपुट
(घ) ज्ञान
(स) आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग क्षेत्र हैं-
(क) शिक्षा
(ख) चिकित्सा
(ग) कृषि
(घ) उपर्युक्त सभी ✅
(द) कौन-सा गुण AI का नहीं है?
(क) सटीकता
(ख) तीव्रता
(ग) त्रुटिरहित
(घ) संवेदनशील ✅
2. वाक्यों को पढ़कर दिये गये स्थान पर सत्य/असत्य लिखिए।
उत्तर-
(क) इंटेलिजेंस, वह मानसिक क्षमता है जिसमें समस्याओं को तर्क के आधार पर हल करने की क्षमता होती है। (सत्य)
(ख) लॉजिकल इंटेलिजेंस में एक दूसरे के साथ प्रभावी ढंग से बातचीत करने की क्षमता होती है। (असत्य)
(ग) स्पीच, टेक्स्ट या इमेज को डेटा के रूप में इनपुट किया जाता है। (सत्य)
(घ) AI को ह्यूमन की तरह आराम की आवश्यकता होती है। (असत्य)
(ङ) मौसम के पूर्वानुमान में AI सक्षम नहीं है। (असत्य)
3. समस्याओं को पहचानने, हल करने, तर्क करने और योजना बनाने की क्षमता क्या कहलाती है?
उत्तर-
समस्याओं को पहचानने, हल करने, तर्क करने और योजना बनाने की क्षमता को “बौद्धिक क्षमता (Intelligence)” या “तार्किक बुद्धिमत्ता” (Logical Intelligence) या “तार्किक-समस्या समाधान क्षमता” कहा जाता है।
4. कम्प्यूटर को दिए जाने वाले निर्देशों के समूह को क्या कहते हैं?
उत्तर-
कंप्यूटर को दिए जाने वाले निर्देशों के समूह को “प्रोग्राम” (Program) कहते हैं।
5. किसी एक ऐसी मशीन का नाम लिखिए जो डेटा का विश्लेषण करके स्वयं निर्णय ले सकती है।
उत्तर-
“कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित रोबोट” या “ChatGPT” एक ऐसी मशीन का उदाहरण है जो डेटा का विश्लेषण करके स्वयं निर्णय ले सकती है।
6. चिकित्सा के क्षेत्र में AI का एक कार्य लिखिए।
उत्तर-
- (i) जटिल चिकित्सा और स्वास्थ्य देखभाल
- (ii) किसी बीमारी के उपचार और रोकथाम के नए तरीके प्रदान करना।
- (iii) बीमारी के अनुसार दवा का विकास।
- (iv) रोगी की निगरानी और देखभाल आदि।
प्रोजेक्ट कार्य-
नोट- प्रोजेक्ट कार्य छात्र छात्राएं स्वयं करें ।
प्रश्नोत्तरी [ quiz ]
इकाई 23 – इंटेलिजेंस
COMING SOON
प्रश्नोत्तरी अभी तैयार की जा रही है जल्द ही आपके लिए प्रस्तुत की जाएगी
